फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dusib's engineer asked for bribe, arrested taking money

Noida News: डूसिब का इंजीनियर ने मांगी घूस, रुपये लेते गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Dusib's engineer asked for bribe, arrested taking money
सावदा में घर के निर्माण के बदले मांग रहा था दो लाख रुपये
विज्ञापन

70 हजार में हुआ सौदा, पीड़ित ने एसीबी से कर दी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के सहायक इंजीनियर को घूस लेते पकड़ा है। आरोपी जेजे कालोनी, सावदा में घर बनाने के बदले दो लाख रुपये मांग रहा था। सौदा 70 हजार रुपये में तय हुआ था। शिकायत करने पर एसीबी ने पीड़ित को 40 हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जीत कुमार सहरावत (57) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसीबी की पुलिस उपायुक्त श्वेता सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को रघुबीर नगर निवासी राकेश शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह कुछ दिनों से जेजे कालोनी, सावदा में मकान बनवा रहा है। इस दौरान सोहन लाल व डूसिब का एक कर्मी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने मकान के फोटो खींचने शुरू कर दिए और काम शुरू करने के लिए जीत कुमार से मिलने के लिए कहा। राकेश दोस्त नरेंद्र सिंह नेगी के साथ राजा गार्डन स्थित आरोपी इंजीनियर के दफ्तर पहुंचे। यहां पीड़ित से दो लाख रुपये मांगे गए। बाद में सौदा 70 हजार रुपये में तय हो गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने एक टीम का गठन किया। इसके बाद राकेश को पाउडर लगे 40 हजार रुपये देकर आरोपी के पास जाने के लिए कहा। राकेश आरोपी के पास पहुंचा और 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद टीम ने आरोपी को दिए गए नोटों के साथ पकड़ लिया। टीम मामले में सोहन लाल की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article