फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   During the road widening, the villagers themselves removed the illegal platforms

Noida News: सड़क चौड़ीकरण के दौरान ग्रामीणों ने स्वयं हटाए अवैध चबूतरे

Wed, 29 Oct 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
During the road widening, the villagers themselves removed the illegal platforms
रोहटा। गांव डूंगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्वयं अवैध चबूतरों को हटाते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। विकास खंड के गांव डूंगर में बुधवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग से जिंझोखर संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत हुई। लंबे समय से संकरी सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बुधवार को सड़क चौड़ीकरण के दौरान मकानों के बाहर बने अवैध चबूतरे ग्रामीणों की सहमति से हटाए गए। यह कार्य ग्राम प्रधान आशा सांगवान की अगुवाई में कराया गया।
ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने बताया कि पंचायत ने पहले ही ग्रामीणों से बातचीत कर सहमति बना ली थी, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से अब दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। यह मार्ग जिंझोखर, जटपुरा, पूठखास, घसौली, जंगेठी आदि दर्जनभर गांवों को कंकरखेड़ा मुख्य मार्ग से जोड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही यह कार्य संभव हुआ है। ग्रामीण संजय बावरा, सुखपाल, सतीश, बिट्टू, रामकुमार, नौबहार और जयकुमार ने बताया कि पहले सड़क इतनी संकरी थी कि ट्रैक्टर या कार गुजरने पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। अब चौड़ीकरण से काफी राहत मिलेगी। यह गांव में विकास कार्यों की अच्छी शुरुआत है। ग्राम पंचायत सचिव कृष्णपाल प्रजापति ने बताया कि कार्य की निगरानी पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में की जा रही है। आने वाले दिनों में सड़क के दोनों ओर नालियां और इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया जाएगा। जिससे बरसात में जलभराव की समस्या समाप्त हो सके। इस दौरान ग्रामीण फुरकान, शौकीन, मेनपाल, गंगाराम, गजेंद्र, राजकुमार, मनोज, मुनेश, ललित, सतीश कश्यप, समय सिंह और धर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed