{"_id":"6a8c74cf19450613ed0eaace","slug":"dumping-of-garbage-on-roads-at-night-will-be-curbed-grnoida-news-c-1-noi1095-4645382-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात में सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात में सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर लगेगी रोक
विज्ञापन
- रात 10 से सुबह 4 बजे तक गश्त करेगी प्राधिकरण की टीम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सड़कों पर रात के अंधेरे में कचरा फेंकने वालों को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण रात में गश्त करवाएगा। रात 10 से सुबह 4 बजे तक गश्त के लिए टीम का गठन हो गया है। गौरतलब है कि शहर में सक्रिय कबाड़ी व अन्य छंटनी के बाद कचरा खुले में सड़कों के किनारे रात में फेंक रहे हैं। खासतौर पर सेक्टर-63 से जुड़े हुए औद्योगिक सेक्टरों व हिंडन पुश्ता रोड किनारे कचरा फेंका जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, रात के समय संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में वर्क सर्किल के अवर अभियंता, तीन बंदूकधारी गार्ड और एनजीओ के दो प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। टीम को प्रतिदिन भ्रमण के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। आदेश ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने जारी किया है। टीम की निगरानी की जिम्मेदारी ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह को दी गई है। ब्यूरो