फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to the increasing number of devotees, space is becoming less at Chhath Ghat.

Noida News: श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से छठ घाट पर जगह पड़ रही कम

Mon, 13 Oct 2025 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Due to the increasing number of devotees, space is becoming less at Chhath Ghat.
विज्ञापन

--- पूर्वांचल समाज संवाद
फोटो ---

- ग्रेनो वेस्ट में आयोजित अमर उजाला संवाद में बोले पूर्वांचल समाज के लोग

- साल दर साल बढ़ रहा पूजा करने वालों का कारवां
-प्राधिकरण को मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। अभी यहां दो स्थानों पर हर साल छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में पूर्वांचल के अलावा अन्य राज्यों के लोग पूजा करने के लिए आते हैं। इनकी संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। इसके दृष्टिगत आने वाले साल में छठ घाट को और बड़ा किया जाए।
यह बातें नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने पूर्वांचल समाज के साथ आयोजित अमर उजाला संवाद में कही। उन्होंने कहा कि इस साल भी नेफोवा घाट के बगल में ही एक नए घाट का निर्माण किया गया है। ताकि आने वाली छठ व्रती महिलाओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन जिस प्रकार से घाट पर हर साल 100 से 200 छठ व्रतियों की संख्या बढ़ती जा रही है। उसको देखते हुए अगले साल घाट के बगल में खाली जगह को भी घाट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। गौड़ सिटी छठ पूजा समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत राठौर ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में सबसे पहले छठ पूजा का आयोजन उनकी समिति की ओर से ही शुरू किया गया था। इस बार समिति की ओर से 10वीं बार आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन

------------------
रजिस्ट्रेशन कराकर बुक करा लेतीं हैं घाट
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के माध्यम से महिलाएं घाट को बुक करा लेती हैं। हर साल करीब 300 महिलाएं घाट पर पूजा करतीं हैं। एक दशक पूजा को इस साल हो जाएंगे। अगले साल मईया की कृपा से कुछ और नई चीजें की जाएंगी। चार दिन के आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें बिहार के साथ अन्य कई इलाकों से अभिनेता आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------





निजी अस्पतालों की लूट हो खत्म

पूर्वांचल समाज के लोगों ने संवाद में निजी अस्पतालों की लूट का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रेनो वेस्ट में संचालित निजी अस्पताल निवासियों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां सरकारी अस्पताल नहीं होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। जहां जाने पर उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा है। निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगनी चाहिए।

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे निवासी

निवासियों ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट को प्राधिकरण के अधिकारी भूल चुके है। यहां पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सफाई नहीं होने के कारण हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। गंगा जल की सप्लाई अब तक निवासियों को नहीं मिल पाई है। शिक्षा के नाम भी प्राइवेट स्कूल वाले लूट रहे है। मेट्रो का अभियान चलाकर अमर उजाला ने सरकार और अधिकारियों को जगाने का काम किया। इसके लिए हम अमर उजाला के आभारी हैं।
--------------------------
वर्जन


छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार नेफोवा घाट पर एक नया घाट और बना दिया गया है। पूजा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग मिल रहा है।
-
रोहन भगत, सदस्य, नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच



हर साल घाट पर पूजा करने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अगले साल घाट के बगल की जगह की भी मांग की जाएगी,जिससे घाट को और भव्य रूप दिया जा सके और बढ़ती आबादी को पूजा करने में कोई परेशानी न हो।

- दीपांकर कुमार,उपाध्यक्ष नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच



अमर उजाला ने संवाद के माध्यम से जुड़ने का प्रयास किया। इसके लिए हम आभारी है। इस बार घाट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 200 से अधिक महिला वालंटियर भी मौजूद रहेंगी।
-
कुमार सौरभ,सदस्य नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच


छठ की तैयारियां हो चुकी है। प्राधिकरण की टीम काम कर रही है। हमें सबका काफी सहयोग मिल रहा है। निजी अस्पतालों की लूट पर रोक लगनी चाहिए।
-
शशि भूषण,सदस्य नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच


गौड़ सिटी छठ पूजा समिति की ओर से 10वीं बार आयोजन होने जा रहा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए सुविधाएं और बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है।
-
संतोष कुमार, अध्यक्ष गौड़ सिटी छठ पूजा समिति



गौड़ सिटी की विभिन्न सोसाइटियों के लोग पूजा के लिए आते है। अब यह पूजा केवल बिहार का सीमित नहीं है। हर राज्य के लोग पूजा कर रहे हैं। उनकी सुविधा के लिए हर साल कुछ न कुछ नया किया जाता है।
- अजय कुमार गुप्ता,सचिव गौड़ सिटी छठ पूजा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article