फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: The admission process for undergraduate courses is not ending.

डीयू : खत्म होने का नाम नहीं ले रही स्नातक कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया

Wed, 06 Sep 2023 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
DU: The admission process for undergraduate courses is not ending.
-तीन सीट आवंटन और एक स्पेशल राउंड के बाद भी तीन हजार सीटें खाली
विज्ञापन


-आज से शुरु होने वाले स्पॉट राउंड-2 में सभी सीटें भरने की संभावना

-सीटें बचने पर आगे स्पॉट राउंड निकालने का फैसला किया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज के लिए जारी दाखिला प्रक्रिया थम नहीं रही है। शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है। बावजूद इसके सीटें भरने का नाम नहीं ले रही हैं। दाखिला प्रक्रिया लंबी न चले, इसके लिए पहली सीट आवंटन सूची में ही ज्यादा सीट आवंटन किया गया था। फिर भी अब तक सीटें भरने के लिए प्रशासन को स्पॉट राउंड निकालने पड़ रहे हैं। अब बृहस्पतिवार को भी सीटें भरने के लिए स्पॉट राउंड-2 शुरु होने जा रहा है। यदि इस राउंड के बाद भी आगे सीटें बचती हैं तो स्पॉट राउंड होगा।

डीयू में पहली सीट आवंटन सूची एक अगस्त को जारी हुई थी। जबकि 16 अगस्त को नए सत्र के तहत कक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। अगस्त से अब तक प्रशासन तीन सीट आवंटन सूची व एक स्पॉट राउंड की प्रक्रिया को पूरा कर चुका है, लेकिन सीटें भर नहीं रही हैं और प्रक्रिया लंबी होती जा रही है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि हमने पहली सूची में ही ज्यादा सीट आवंटित कीं थीं, लेकिन अब भी हमारी करीब तीन हजार सीटें खाली हैं। स्नातक की कुल 71 हजार सीटों के लिए अब तक 67200 दाखिले हो चुके हैं। सीटें खाली रहने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि दरअसल छात्र एक ही सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि यदि सीट पांच हैं और दावेदार ज्यादा हैं। जबकि हम पांच को ही सीट दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जितनी सीटें भर गई हैं, वह बीते साल से ज्यादा है। हम उम्मीद करके चल रहे हैं कि दूसरे स्पॉट राउंड में यह तीन हजार सीटें भी बच जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सोचा जाएगा कि कैसे सीटों को भरा जाए। यदि जरूरत पड़ी तो अगला स्पॉट राउंड निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed