फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU bans two students for one year

Noida News: डीयू ने दो छात्रों को एक साल के लिए प्रतिबंधित किया

Sat, 18 Mar 2023 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
DU bans two students for one year
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का मामला:
विज्ञापन

-प्रतिबंधित छात्र डीयू की कोई परीक्षा नहीं दे सकेंगे
-अन्य छह छात्रों को कम सख्त सजा की सिफारिश

-मामले में गठित कमेटी की सिफारिश पर हुई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने के मामले में एनएसयूआई के एक नेता समेत दो छात्रों को एक साल के लिए प्रतिबंधित (डिबार्ड) किया गया है। इन्हें अब डीयू की कोई परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। बीते 27 जनवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के कारण हुए बवाल की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था।

कमेटी ने अपनी सिफारिश में कहा कि आठ छात्रों को सजा की सिफारिश की है। इनमें से छह छात्रों को छोटी सजा की सिफारिश की गई है। हालांकि अभी यह नहीं बताया जा रहा है कि इन्हें क्या सजा दी गई है। इसे लेकर इन्हें एक नोटिस भी जारी किया गया है। डीयू कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता ने बताया कि दो छात्रों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इन्हें एक साल के लिए निकाल दिया गया है। डीयू में 27 जनवरी को 2002 के गुजरात दंगे पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को हुए बवाल की जांच के लिए डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी का अध्यक्ष डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी को बनाया गया था। कमेटी ने छह अन्य को भी सजा देने की सिफारिश की है। इसके संबंध में सोमवार तक ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


जिन छात्रों को एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है, उनमें एंथ्रोपोलॉजी विभाग में पीएचडी शोधार्थी लोकेश चुग और विधि संकाय के एक छात्र रवींद्र शामिल हैं। इन दोनों को एक मेमो दिया गया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने अनुशासनहीनता की है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बैन है। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय सचिव चुग ने कहा कि वह घटना वाले दिन हुए बवाल में न मुझे पुलिस लेकर गई न मैं थाने गया। किसी शिकायत में भी मेरा नाम नहीं है फिर भी मुझे डीयू ने अपराधी बना दिया है। मैं घटना स्थल से कुछ दूर निजी चैनलों की एक चर्चा में था। मालूम हो कि 27 जनवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) समेत कुछ अन्य छात्र संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आह्वान किया था। पुलिस ने स्क्रीनिंग करने का प्रयास करने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इस दौरान नॉर्थ कैंपस में जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed