फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: 66th annual flower exhibition to be organized from February 16

डीयू : 16 फरवरी से आयोजित होगी 66वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी

Sun, 28 Jan 2024 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
DU: 66th annual flower exhibition to be organized from February 16
-चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी की जाएगी आयोजित
विज्ञापन

-100 से अधिक किस्मों के पेड़, पौधे व फूल किए जाएंगे प्रदर्शित

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में 66वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन नॉर्थ कैंपस के गौतम बुद्ध शताब्दी उद्यान में किया जाएगा। प्रदर्शनी में कैंपस गेंदा, गुलाब, ट्यूलिप जैसे फूलों की विभिन्न किस्मों से महक उठेगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 से अधिक प्रकार के पेड़-पौधों व फूलों की प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें कई कॉलेज हिस्सा लेंगे। इस प्रदर्शनी की थीम स्त्री और प्राकृतिक संवर्धन : सहकारिता एवं शाश्वत विकास रखी गई है। यह प्रदर्शनी 16 फरवरी से शुरू होगी।


इसमें चित्रकला से लेकर फोटो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर हर्बल पौधे, पोस्टर-मेकिंग, नारा-लेखन प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी व खाद्य स्टॉल विशेष आकर्षण होंगे। पुष्प-शो विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों, संस्थानों और विभागों के साथ अन्य सरकारी और सार्वजनिक शैक्षणिक संस्थानों और उपरोक्त संस्थानों में सेवारत सभी व्यक्तियों के लिए खुला है। प्रतियोगियों के लिए प्रवेश शुल्क के साथ प्रविष्टियां डीयू के उद्यान समिति कार्यालय में जमा करनी होंगी। साथ ही, विश्वविद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ माली पुरस्कार 2024 के लिए सभी संस्थानों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करने का प्रयास करता है, जिन्होंने प्रकृति के संरक्षण, पौधों की विविधता व पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण के ज्ञान पर गहरा प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed