फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DTC shuttle bus service starts between High Court and Saket Court

Noida News: हाईकोर्ट-साकेत कोर्ट के बीच डीटीसी की शटल बस सेवा शुरू

Sat, 22 Nov 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
DTC shuttle bus service starts between High Court and Saket Court
सेवा का शेड्यूल सदस्यों के अनुभव के आधार पर तय किया गया है
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। वकीलों के लिए एक अच्छी खबर है। डीटीसी ने हाईकोर्ट और साकेत कोर्ट के बीच नई शटल बस सेवा रूट नंबर 501ए शुरू की है। साकेत बार एसोसिएशन ने इसका स्वागत किया है। यह सेवा वकीलों के बीच अदालतों में आवागमन की परेशानी कम करने के लिए शुरू की गई है। एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव कमेटी ने इसे सराहा और सदस्यों से इसका इस्तेमाल करने की अपील की है। इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि जाम से राहत मिलेगी।

साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि यह सुविधा दोनों कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बीच सहज आवागमन को बढ़ावा देगी जो वकीलों की व्यस्त जिंदगी के लिए वरदान साबित होगी। सेवा का शेड्यूल सदस्यों के अनुभव के आधार पर समय तय किया गया है ताकि भीड़ न हो। हाईकोर्ट से साकेत के लिए बसें सुबह 9, 10, 10:35 व 11:35 बजे, दोपहर 12:35, 1:35, 2:10 व 3:10 बजे और शाम 5:40 व 6:20 बजे चलेगी। इसी तरह साकेत से हाईकोर्ट के लिए चलने वाली बसें सुबह 9:15, 9:50, 10:50 व 11:25 बजे, दोपहर 12:50, 1:25, 2:25 व 3 बजे और शाम 5:35 व 6:30 बजे चलेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल कसाना, महासचिव नरेंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह कदम न्यायिक कार्यप्रणाली को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article