फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DTC drivers angry over sending buses to private company, 80 buses parked

Noida News: निजी कंपनी में भेजने से डीटीसी चालक नाराज, 80 बसें खड़ी रहीं

Wed, 27 Aug 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
DTC drivers angry over sending buses to private company, 80 buses parked
फैसले के विरोध में ओखला डिपो में किया प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डीटीसी के ओखला डिपो से 101 चालकों को अचानक एमएस मोबिलिटी कंपनी में भेजने के फैसले ने कर्मचारियों में गहरा असंतोष पैदा कर दिया है। बुधवार को नाराज चालकों ने ओखला डिपो में प्रदर्शन किया और बसें सड़क पर नहीं उतारीं। नतीजा यह रहा कि डिपो से चलने वाली 80 बसों का परिचालन ठप हो गया और यात्री घंटों परेशान रहे।


डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन ने इस कदम को कर्मचारियों के साथ अन्याय करार देते हुए चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने जल्द ही इस आदेश को वापस नहीं लिया तो प्रदर्शन हड़ताल में बदल सकता है। यूनियन अध्यक्ष ललित चौधरी और महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि चालकों ने पूरी जवानी डीटीसी विभाग को दी। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो 10 से 25 साल से डीटीसी के अधीन सेवा कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बिना पूर्व सूचना के निजी मालिकों के अधीन भेजने का नोटिस जारी कर दिया गया। वे डीटीसी में इसलिए आए थे ताकि भविष्य में स्थायी नौकरी और सुरक्षित जीवन मिल सके लेकिन अब इस आदेश से भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article