{"_id":"6a3d492a4bf335aa5c0d077f","slug":"dsgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4433941-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट बेचने के नाम पर 80 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट बेचने के नाम पर 80 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर 80 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी - कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-86 में प्लॉट दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-24 पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-75 स्थित जेएम अरोमा सोसाइटी निवासी दीपक चौहान ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह काफी समय से नोएडा में प्लॉट खरीदने की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सेक्टर-49 निवासी धर्मेंद्र चौहान से हुई। धर्मेंद्र ने उन्हें सेक्टर-86 में 330 वर्ग मीटर का एक प्लॉट दिखाया और खुद को उसका मालिक बताते हुए बेचने की बात कही। दोनों के बीच प्लॉट का सौदा एक करोड़ 95 लाख 91 हजार 440 रुपये में तय हुआ। दीपक के अनुसार, उन्होंने विभन्न किस्तों में कुल 80 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। जब दीपक ने भूखंड की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शक होने पर उन्होंने नोएडा प्राधिकरण में जानकारी की। वहां पता चला कि जिस प्लॉट को धर्मेंद्र अपना बता रहा था, उसका मालिक कोई और व्यक्ति है। थाना स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।