{"_id":"6abe5ba9068fdd191005a268","slug":"dsfgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107825-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, प्रदर्शन के बाद गार्डों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, प्रदर्शन के बाद गार्डों पर गिरी गाज
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने के बाद सपा छात्र सभा ने कॉलेज गेट पर किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में बीबीए छात्र के साथ सिक्योरिटी गार्डों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार को सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मामला बढ़ता देखकर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी दोनों सिक्योरिटी गार्डों की सेवा समाप्त कर दी। वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मामले में दो सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक गार्ड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम रावल और विपिन त्रिपाठी के रूप में हुई है।
बीबीए छात्र विपिन भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह कक्षा में बैठा था। इसी दौरान दो सिक्योरिटी गार्ड उसके पास पहुंचे और उसे जबरन कक्षा से बाहर निकालने का प्रयास किया। छात्र के विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सिक्योरिटी कर्मचारी छात्र के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एसीपी ग्रेटर नोएडा कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मामला कॉलेज के गेट नंबर-दो पर प्रवेश को लेकर हुए विवाद से संबंधित है। इसमें सिक्योरिटी सुपरवाइजर और छात्र के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में दो सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक गार्ड को गिरफ्तार किया है।
वहीं कॉलेज के पीआरओ राज तिलक शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन के अनुसार छात्र के शराब के नशे में परिसर में आने का आरोप है। इसी को लेकर सिक्योरिटी कर्मचारियों ने आपत्ति जताई थी और विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर हरिओम रावल और विपिन त्रिपाठी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल : एक निजी कॉलेज में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वह एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ ही सेकंड में लगभग एक दर्जन छात्र इसमें कूद पड़े और जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसे दो साल पुराना बताया गया है। कॉलेज के प्रवीण शुक्ला का कहना है कि संभवता वीडियो दो साल पुराना है। वीडियो कहां का है पता नहीं।