Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: अमेरिका से 30 साल बाद लौटे वकील को 21 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 3.80 करोड़ की ठगी

Sun, 15 Nov 2026 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- साइबर जालसाजों ने खुद को सीबीआई और एनआईए अधिकारी बताकर शुरू की जांच, खातों में ट्रांसफर करवाई रकम
विज्ञापन

- अमेरिका में जमा रिटायरमेंट की रकम भी क्रिप्टोकरेंसी में कराई ट्रांसफर
- पहलगाम आतंकी हमले में नाम आने का डर दिखाकर वकील से 3.80 करोड़ ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पहलगाम आतंकी हमले में नाम आने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर साइबर ठगों ने अमेरिका में 30 साल तक वकालत कर चुके 62 वर्षीय व्यक्ति को 21 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों ने खुद को सीबीआई और एनआईए का अधिकारी बताकर उनका नाम पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया। दावा किया कि उनके नाम पर खुले बैंक खाते से आतंकियों को 53 करोड़ रुपये भेजे गए हैं और इसके बदले उन्हें 5 करोड़ रुपये का कमीशन मिला है।
गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त का डर दिखाकर आरोपियों ने उनसे 3.80 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने नोएडा साइबर क्राइम थाने के साथ अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई में भी शिकायत की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अमेरिका से लौटने के बाद सितंबर में गुरुग्राम में किराये के फ्लैट में रहने लगे थे। पिछले महीने वह सेक्टर-30 स्थित अपनी दिवंगत मां के मकान का नवीनीकरण कराने नोएडा आए थे। इसी दौरान 16 अक्टूबर को उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई के कोलाबा थाने का पुलिसकर्मी बताया और कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले में उनका आधार कार्ड सामने आया है। पीड़ित ने आरोपों से इनकार किया तो ठगों ने उनकी बात कथित साइबर पुलिस अधिकारी से कराई। उसने दावा किया कि उनके नाम से केनरा बैंक में खाता खोला गया है, जिससे आतंकियों को 53 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों ने उन्हें अपने निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद ह्वाट्सऐप पर कथित सीबीआई सहायक निदेशक के नाम से गोपनीयता समझौता भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एफडी तुड़वाईं, अमेरिकी बचत भी क्रिप्टो में बदलवाई : ठगों ने पीड़ित को 24 घंटे वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिये निगरानी में रखा। रकम के सत्यापन और संपत्ति की जांच आरबीआई से कराने का झांसा दिया। इस दौरान उनकी दो एफडी तुड़वाकर भारतीय बैंक खातों से 18 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद अमेरिका में जमा रिटायरमेंट की बचत को एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में बदलवाकर डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित के मुताबिक, इस तरह उनसे कुल 3.80 करोड़ रुपये की ठगी की गई।


दोस्त की मां की मौत का बहाना बनाकर मांगी छुट्टी : पीड़ित ने चार नवंबर को ठगों को बताया कि उनके दोस्त की मां का निधन हो गया है और उन्हें गुरुग्राम जाना जरूरी है। शुरुआत में ठगों ने जाने की अनुमति नहीं दी, लेकिन बाद में सात नवंबर को जाने देने की बात कही। हालांकि, छह नवंबर की रात अचानक फोन कट गया। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article