फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drugs were smuggled in country and abroad by sending courier around Delhi airport

Noida News: दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास कूरियर भेजकर देश-विदेश में होती थी ड्रग्स तस्करी

Mon, 05 Jun 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drugs were smuggled in country and abroad by sending courier around Delhi airport
दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास कूरियर भेजकर देश-विदेश में होती थी ड्रग्स तस्करी
विज्ञापन

- वसंत कुंज में रहने वाले माइकल ने खिड़की एक्सटेंशन आदि में बनाये थे बेस बॉक्स

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दो ड्रग्स फैक्टरी के खुलासे के बाद दिल्ली के वसंत कुंज से फरार माइकल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। दिल्ली में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम को जानकारी मिली है कि माइकल ने खिड़की एक्सटेंशन, महिपालपुर आदि स्थानों के पास एक बेस बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें कूरियर के माध्यम से ग्रेनो से ड्रग्स भेजी जाती थी।
इसके बाद आरोपी देश के चार राज्यों हरियाणा, पंजाब, मुंबई, गोवा तक ड्रग्स भेजता था। मुंबई गोवा से बाद में ड्रग्स कार्गो के माध्यम से विदेश में भेजी जाती थी। माइकल व उसके साथियों ने ही ड्रग्स की तस्करी के धंधे को देश के विभिन्न राज्यों के लिए संभाला रखा था। पता चला है कि दिल्ली एयरपोर्ट के पास वसंत कुंज, महिपालपुर, छतरपुर, कोटला आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में रहने वाले नाइजीरियाई में से ही कुछ के ग्रेनो में ड्रग्स फैक्टरी चलाने वाले आरोपियों से तार जुड़े थे। माइकल मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दनकौर में एक अफ्रीकी गिरफ्तार, कई फरार
ग्रेटर नोएडा/दनकौर। दनकौर पुलिस ने क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को लेकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक विदेशी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। वहीं अभियान की सूचना पर बड़ी संख्या में अवैध रूप से रहने वाले अफ्रीकी नागरिक एनसीआर के अन्य शहरों में भाग गए हैं। दनकौर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी वीजा की तिथि समाप्त हो जाने के बाद भारत में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed