फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   drug smugglers caught

नशा तस्करों को किया काबू

Fri, 17 Dec 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
drug smugglers caught
तावड़ू। जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल गठन होने के बाद पहली बार 402 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को काबू किया है। बरामद हेरोइन की कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है। पकड़े गए दोनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान अब्दुल गफ्फार निवासी जयसिंहपुर वर्तमान निवासी हामिद कॉलोनी नूंह और अब्दुल उर्फ सेन निवासी शाहपुर नगरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तावडू सीआईए व नूंह नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि नशे का नेटवर्क तोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के आदेश पर विशेष अभियान के दौरान बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात टीम सोहना रोड पर मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि अब्दुल गफ्फार निवासी जयसिंहपुर, वर्तमान निवासी हामिद कॉलोनी नूंह स्मैक व हेरोइन आदि नशीली पदार्थों की तस्करी करता है। जो लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात में सालाका के रास्ते से गांव शिकारपुर में हेरोइन लेकर पहुंचेगा। यदि शिकारपुर मोड़ पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। सूचना मिलते ही उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक टीम गठित कर दी, नियम के मुताबिक राजपत्रित अधिकारी को भी सूचित किया गया। शिकारपुर मोड़ पर नाकेबंदी के दौरान तावडू की ओर से एक मोटरसाइकिल आई, पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अपनी पहचान अब्दुल गफ्फार निवासी नूंह हामिद कॉलोनी बताई। उससे एक पॉलीथिन बरामद हुई। इसमें से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बरामद हेरोइन को अपने साथी अब्दुल रब उर्फ सेन निवासी साहपुर नंगली से खरीद कर लाने की बात कही। जिसके बाद एक और टीम गठित कर नूंह में तावडू रोड के नजदीक एक झोपड़ी से उन्हें काबू कर लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर 386 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक कुल बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। दोनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं शुक्रवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। नूंह जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशा नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और नशा तस्करों को अवैध धंधा करने वाले को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed