फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drug de-addiction center closed, operator and manager sued

Noida News: नशा मुक्ति केंद्र कराया बंद, संचालक और प्रबंधक पर मुकदमा

Tue, 11 Jun 2024 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction center closed, operator and manager sued
- केंद्र पर भर्ती युवक की मौत के मामले में सेक्टर-63ए स्थित विकास वेलफेयर सोसाइटी पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-63ए स्थित विकास वेलफेयर सोसाइटी नशा मुक्ति केंद्र को बंद करा दिया गया है। केंद्र में भर्ती युवक की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संचालक और प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में नशा मुक्ति केंद्र के पंजीकरण नहीं होने और मानकों के अनुरूप नहीं चलाए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही पुलिस ने सेक्टर-63 क्षेत्र में संचालित किए जा रहे अन्य नशा मुक्ति केंद्रों की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-63ए में नशा मुक्ति केंद्र में 23 मई को होशियारपुर निवासी मनोज शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मनोज की पत्नी रेनू शर्मा ने मामले की शिकायत की थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा था कि पति मनोज शराब पीने का आदी था। शराब की आदत छुड़वाने के लिए मई में सेक्टर-63ए स्थित विकास वेलफेयर सोसाइटी में भर्ती कराया था। 22 मई को रेनू ने मनोज से रात में वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान मनोज ठीक थे। वहीं 23 की सुबह में उनके पास नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया। जिसमें पति की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। करीब दस मिनट के बाद नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी मनोज का शव लेकर होशियारपुर गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

रेनू का आरोप है कि पति की तबीयत खराब होने पर अस्पताल नहीं ले जाया गया। मामले में नशा मुक्ति केंद्र संचालकों ने लापरवाही बरती। परिजनों ने संचालकों पर गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मुकदमें में दोनों आरोपियों के नाम नहीं दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल की एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था और न ही मानकों के अनुरूप चल रहा था। इस कारण इसे बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed