फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Driver of pickup that collided with vehicle on Ganga Expressway arrested

Noida News: गंगा एक्सप्रेसवे पर भिड़ने वाली पिकअप का चालक गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Driver of pickup that collided with vehicle on Ganga Expressway arrested
संभल। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को देरशाम पिकअप और कार की भिड़ंत हो गई थी। इसमें कार सवार छह लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने पिकअप के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पिकअप में चालक अकेला ही था।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक गंगा एक्सप्रेसवे पर सब्जी से भरी पिकअप और कार में बृहस्पतिवार को देर शाम आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में अमरोहा जिले के आदमपुर निवासी रोहित की पत्नी रेनू, बेटा भास्कर, बेटी रिया, बहन देववती, भाभी गीता और रोहित के भांजे कपिल की मौत हो गई थी। रोहित और उनका बेटा जय घायल हुए थे।
विज्ञापन

रोहित के छोटे भाई सुनील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिकअप गाड़ी के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज ली थी। साथ ही, पुलिस आरोपी पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई थी। हयातनगर थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा निवासी पिकअप गाड़ी के चालक शिशुपाल को गांव भोपतपुर से गिरफ्तार किया है। इसका चालान कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ तब पिकअप में चालक अकेला ही था। कोई अन्य नहीं था। हादसे के बाद वह भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed