{"_id":"64b59c57e4b4a361ba0752a4","slug":"driver-killed-in-truck-and-trolley-collision-grnoida-news-c-23-1-noi1091-12977-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक और ट्राले की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक और ट्राले की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -
ट्रक और ट्राले की टक्कर में चालक की मौत
दादरी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शाहपुर गांव के पास ट्रक और ट्राले की टक्कर में चालक की मौत हो गई है। परिजन ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक चालक हरिराम रविवार को अंबाला से ट्राला लेकर निकला था। देर रात वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कोलकाता जा रहा था। शाहपुर गांव के पास ट्राला के आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे ट्राला पीछे से ट्रक में घुस गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।