फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dream of 10 thousand buyers will be fulfilled

हजारों घर खरीदारों के आशियाने का सपना होगा पूरा

Thu, 14 Jan 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Dream of 10 thousand buyers will be fulfilled
10 हजार खरीदारों के आशियाने का सपना होगा पूरा
विज्ञापन

नोएडा। जिले में हजारों खरीदारों के आशियाने का सपना जल्द पूरा होगा। अब नोएडा प्राधिकरण बिल्डरों को बकाया लीज रेंट चार किस्तों में चुकाने का मौका देगा। लीज रेंट चुकता होने के बाद घर खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो जाएगा। करीब पांच से दस हजार घर खरीदारों को लाभ मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण इस तरह का प्रस्ताव 201वीं बोर्ड बैठक में लेकर जा रहा है, जोकि 18 जनवरी को होगी।
दरअसल, सेक्टर-75 के ड्रीम होम्स प्राइवेट लिमिटेड ने नोएडा प्राधिकरण से अपने लीज रेंट बकाए को चार किस्तों में जमा कराने की छूट देने की अपील की है। यहां 618 फ्लैटों का कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया गया है। लीज रेंट जमा न होने की सूरत में नोएडा प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री के लिए हरी झंडी नहीं दी जा रही है। करीब 20 हजार वर्ग मीटर में इन फ्लैटों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

बिल्डर की मांग पर नोएडा प्राधिकरण ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत आवंटी की ओर से एकमुश्त लीज रेंट की धनराशि का भुगतान किस्तों के माध्यम से किया जाएगा। पहली किस्त जमा करने की तिथि से अधिकतम 2 वर्ष में किए जाने पर निर्णय लेने का अधिकार सीईओ के पास होगा। हालांकि इस मामले में बची हुई किस्तों पर ब्याज भी लगेगा। इसके अलावा बिल्डर की ओर से वार्षिक लीज रेंट की धनराशि बकाया होने पर उसे भी जमा कराना होगा। अगर एकमुश्त लीज रेंट जमा कराए जाने की अवधि के बाद वार्षिक लीज रेंट की बकाया राशि का पता चलता है तो उसे भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी पर नहीं मिलेगा लाभ
अगर बिल्डर की ओर से एकमुश्त लीज रेंट की किस्तें जमा करने में विलंब की जाती है तो जमा धनराशि को एकमुश्त लीज रेंट में जमा न मानते हुए वार्षिक लीज रेंट में समायोजित कर लिया जाएगा। इसके बाद बिल्डर को कोई छूट नहीं मिलेगी। फिर उसे दी जाने वाली सुविधा निरस्त कर दी जाएगी।
पूरा प्रीमियम जमा करना जरूरी
खास बात यह कि यह सुविधा ऐसे मामलों में दी जाएगी, जिसमें जमीन के प्रीमियम का पूरा भुगतान किया जा चुका है। किंतु एकमुश्त लीज रेंट बकाया होने के कारण फ्लैट खरीदारों के पक्ष में रजिस्ट्री शुरू नहीं की जा रही हो।
यह मिलेगा लाभ
इस मामले में सेक्टर-75 के उक्त बिल्डर को चार तिमाही किस्तों में लीज रेंट जमा करने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा इसी तरह के दूसरे अन्य प्रोजेक्टों में तिमाही, छमाही किस्तों का निर्धारण ब्याज सहित कर एकमुश्त लीज रेंट के पुनर्निर्धारण का आदेश जारी होगा, जो कि अधिकतम 2 वर्ष का होगा। अगर यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हो जाता है तो हजारों खरीदारों को लाभ मिलेगा।
जमीन वापसी का मिलेगा प्रस्ताव
नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक के माध्यम से एक बार फिर से बिल्डरों को जमीन वापसी का प्रस्ताव देने जा रहा है। इसमें प्रोजेक्ट सेटेलमेंट पॉलिसी के तहत प्रस्ताव मिलेगा। जिसमें बिल्डर चाहे तो अपनी जमीन वापस कर सकते हैं।

बिल्डरों को एकमुश्त लीज रेंट के बकाए को चार किस्तों में चुकाने का मौका मिल सकता है। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में जा रहा है। हालांकि इसमें दूसरी कई अन्य शर्तें भी हैं। - राजेश कुमार, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed