फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Draw of 40 plots of land was held in Dhardha village

Noida News: डाढ़ा गांव के 40 भूखंडों का निकाला गया ड्रा

Sat, 19 Jul 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Draw of 40 plots of land was held in Dhardha village
-प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ किसान भी रहे मौजूद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव में समान आकार वाले 40 भूखंडों का शनिवार को ड्रॉ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में संपन्न हुआ। दादरी विधायक के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और ओएसडी गिरीश कुमार झा के समक्ष इनका ड्रा कराया गया। प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

दरअसल, डाढ़ा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग से 104 भूखंडों को नियोजित करने के तुरंत बाद छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग की तरफ से भी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को समान आकार के 40 भूखंडों का ड्रा कराया गया। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि इन किसानों को आवंटन पत्र शीघ्र जारी कर लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। डाढ़ा की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार व संदीप रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed