फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Draft DPR of Fintech City is ready

Noida News: फिनटेक सिटी की डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार

Fri, 29 Aug 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Draft DPR of Fintech City is ready
- सेक्टर-11 में करीब 100 एकड़ में गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर होगी विकसित, , सात को प्रजेंटेशन देगी कंपनी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बैंक और दूसरी वित्तीय संस्थाओं को एक ही जगह निवेश के लिए मौका देने के लिए यमुना प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-11 में फिनटेक सिटी विकसित करेगा। कंसल्टेंट कंपनी ने इसकी डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। यीडा के चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार के सामने कंसल्टेंट एजेंसी की ओर से डीपीआर का प्रजेंटेशन 7 सितंबर को किया जाएगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 100 एकड़ में फिनटेक सिटी को विकसित करने की योजना है। इसके लिए कंसल्टेंट का चयन किया गया था। इस एजेंसी ने डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस योजना को अब अंतिम रूप दिया जाना है जिससे आगे काम शुरू हो सके। छह सितंबर को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में चेयरमैन ग्रेटर नोएडा आएंगे। इसी बीच सात सितंबर को उनके सामने यह प्रजेंटेशन कराया जाएगा। इस प्रजेंटेशन के दौरान जो भी सुझाव सामने आएंगे। उनको शामिल कराते हुए डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि इसके अलावा एक रोड शो भी दिल्ली में करने की योजना है। इसमें बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों को इस फिनटेक सिटी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे निवेशकों को इस फिनटेक सिटी में आने के लिए आकर्षित किया जा सकेगा। इसी तरह के आयोजन मुंबई, पुणे समेत अन्य बड़े शहरों में भी किए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed