फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dr. RK Sinha took over as the new Vice Chancellor of GBU

जीबीयू में नए कुलपति डॉ. आरके सिन्हा ने पदभार किया ग्रहण

Sat, 29 Jan 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. RK Sinha took over as the new Vice Chancellor of GBU
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार सिन्हा ने नए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रोफेसर रविंद्र दिल्ली टेक्नोलॉजी विवि में अप्लाइड फिजिक्स के प्रोफेसर पद से छुट्टी (ऑन लीव) लेकर यह पद ग्रहण किया है। वह इससे पूर्व कई उच्च पदों पर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि नए कुलपति के आने विवि के काफी समय से अटके कई कार्य सुचारु हो पाएंगे।
विज्ञापन

प्रोफेसर रविंद्र आईआईटी खड़गपुर से 1984 में बीटेक किया। वर्ष 1990 में आईआईटी दिल्ली से फाइबर ऑप्टिक्स एंड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन में पीएचडी की है। उन्होंने 1991 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू में पोस्टिंग के दौरान कई रिसर्च किए हैं। इसके पूर्व वह बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी, एनआईटी हमीरपुर, देल्ही कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा वह सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रिॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीईईआरआई) पिलानी में भी निदेशक के तौर पर रहे हैं। उन्होंने रिसर्च के क्षेत्र में बहुत काम किया है। डॉ. सिन्हा अब तक 350 तक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए हैं। प्रोफेसर रविंद्र को मंडलायुक्त और जीबीयू के निवर्तमान कुलपति सुरेंद्र सिंह के स्थान पर शासन ने नियुक्त किया है। मंडलायुक्त पर जीबीयू कुलपति का अलग से प्रभार था, इसलिए शासन ने प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा की नियुक्ति की थी। सुरेंद्र सिंह को पूर्व कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ समय के लिए कुलपति बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed