फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dr Kalam's dream of a developed India is coming true

विकसित भारत 2047 से साकार हो रहा डॉ कलाम का सपना : मुरुगन

Wed, 15 Oct 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dr Kalam's dream of a developed India is coming true
-युवाओं में नवाचार की लहर, अंतरिक्ष विज्ञान बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘स्पेस मिशन–2025’ का समापन बुधवार को एनसीयूआई सभागार में हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में विज्ञान, नवाचार और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति रुचि जगाना था।


कार्यक्रम के समापन पर वीडियो संदेश में संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कहा, कि डॉ कलाम का सपना था ‘विकसित भारत 2020’, जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ के रूप में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान और आदित्य मिशन की सफलता डॉ कलाम की वैज्ञानिक दृष्टि का परिणाम है। राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने युवाओं से ‘माई भारत पोर्टल’ से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला भारत युवाओं का है और नवाचार ही उसकी पहचान बनेगा। कार्यक्रम में इसरो की वैज्ञानिक निगार शाजी (आदित्य-एल1) और डॉ. पी. वीरमुथुवेल (चंद्रयान–3) सहित देशभर के वैज्ञानिक, शिक्षाविद और छात्र शामिल हुए।छात्रों ने रॉकेट प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष मॉडल और नवाचार पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। अंत में राष्ट्रपति भवन और रामेश्वरम में डॉ कलाम को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed