{"_id":"6138f5538ebc3e07583c9ca7","slug":"dowery-mewat-news-noi603478529","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। नूंह सदर थाना में दो अलग-अलग गांवों में दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं की हत्या के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में मृतकों के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। जिनकी शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
कार व दो लाख की मांग के लिए गर्भवती से मारपीट, मौत
पहला मामला मंगलवार की देर रात नूंह खंड के गांव बीरसीका में सामने आया। जिसमें पलवल जिले के हथीन खंड के गांव बुराका निवासी इदरीश पुत्र सौदान की शिकायत पर ससुराल पक्ष के अजीम, रोबिन, खलील, रूखसार, अहमद, सहूद, मकसूद, याहया, अमरूदी व शाहिदा पर विवाहिता की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने आकेड़ा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 15 मार्च 2020 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी अजीम पुत्र खलील के साथ की थी। शादी के बाद से ही अजीम व उसके परिवार के लोग ज्यादा खुश नहीं थे। शादी में दिए दान दहेज को लेकर वह उनकी बेटी के साथ झगड़ा करते थे। वह उनकी बेटी से एक कार व दो लाख रुपये की मांग करते रहे। उनकी बेटी ने इस बारे में उन्हें कई बार बताया फिर वह पंचायत को लेकर उनके घर गए। वह अपनी दहेज की मांग पर अडिग रहे। इसके बाद भी वह अपनी बेटी के वैवाहिक जीवन को देखते हुए ससुराल भेजते रहे। अभी दो दिन पहले उनकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की जोकि गर्भवती थी। 7 सितंबर को सुबह 9 बजे उनके दामाद अजीम का फोन आया कि दिलशाना की तबियत ज्यादा खराब है और उसे यहां से ले जाओ। वह जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी बेहोश अवस्था में मिली। उनकी बेटी के शरीर पर उन्हें गहरी चोटों के निशान मिले। तबियत में सुधार नहीं होने पर बेटी को नूंह के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे ने दम तोड़ दिया। जोकि उनकी बेटी के भी मौत का कारण बन गया। उन्होंने इस मामले में ससुराल पक्ष के उक्त सभी दोषियों पर पुलिस को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।
योजना बनाकर घर में जान से मारा
दूसरा दहेज हत्या का मामला भी आकेड़ा चौकी के गांव दिहाना में सामने आया। जिसमें गांव मोहम्मदबास बूचाका पुन्हाना निवासी सत्तार पुत्र दीन की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता सत्तार ने बताया कि चार साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी नफीसा की शादी मुनसैद पुत्र जाकिर निवासी दिहाना के साथ की थी। शादी के बाद से ही वह उनकी बेटी पर अधिक दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। उनकी बेटी के साथ हमेशा मारपीट करते इसके बाद वह गांव में कई बार पंचायत लेकर गए। वह अपनी बेटी को कई बार ससुराल में छोड़कर आए। बुधवार की सुबह सुसराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी योजना बनाकर घर में जान से मार दिया। ग्रामीणों ने उनकी लड़की के मरने की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति मुनशैद व अन्य परिवार के लोगों पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन
फोटो ऱ् कार्रवाई को लेकर गांव मोहम्मदबास बूचाका पुन्हाना निवासी मृतका के नूंह सदर थाना पहुंचे।