{"_id":"611e653a8ebc3e79a01aca00","slug":"dowery-mewat-news-noi5999480139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। गांव सांचौली में दहेज के लिए पत्नी से मारपीट कर घर से निकालने और दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने फिरोजपुर झिरका में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
गांव साकरस के रहने वाले अरशद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी नाजमीना की शादी वर्ष 2018 में गांव सांचौली निवासी इलियास पुत्र बिलाल के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। शादी के बाद से ही आरोपी पति, सास, ससुर व अन्य नाजमीना को दहेज कम लाने के लिए परेशान कर रहे थे। बीते दिनों आरोपियों ने नाजमीना के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे दहेज कम लाने पर घर से निकाल दिया।
आरोपी पति बिलाल ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता नाजमीना ने बताया कि उसका पति उसे दहेज कम लाने के लिए तीन वर्षों से परेशान कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिलाल, ससुर इलियास, सास सुमरी व साजिद, शौकत नाम के व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो चुका है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों को पीछे भेजा जाएगा।