फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doubt expressed on the woman in murder of Dinesh Bhati

दिनेश भाटी की हत्या में महिला पर जताया शक

Tue, 11 May 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Doubt expressed on the woman in murder of Dinesh Bhati
जारचा। नर्सरी मालिक की हत्या के मामले में सपा नेता महेश भाटी ने मृत भाई के संपर्क में रही महिला पर शक जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला ने महेश भाटी के बेटे की हत्या के आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे लुहारली गांव में महेश भाटी के भाई दिनेश भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में उनके बेटे मोहित की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर था। हत्या में उनका भाई उमेश भाटी गवाह था। उसकी भी सात महीने पहले सड़क हादसे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उमेश की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था। उसकी एक बेटी है। पत्नी के देहांत के बाद उमेश एक महिला के संपर्क में आया था। महिला उसके साथ रहने लगी थी। महिला को उमेश की तथाकथित पत्नी बताया जा रहा है। महेश भाटी के अनुसार महिला के कहने पर उमेश ने गांव में पांच लाख रुपये की जमीन बेची थी। वह रकम भी उसी के पास है।
विज्ञापन

आरोप है कि उमेश की मौत के बाद महिला ने दूसरे भाई दिनेश से नजदीकियां बढ़ाईं। जमीन बेचने पर शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन दिनेश नहीं माना। इस पर महिला ने छेड़छाड़ का फर्जी आरोप लगाकर दिनेश को जेल भिजवा दिया। उसके बाद महिला अपने मायके में रहने लगी। कुछ दिन पहले ही दिनेश जमानत पर बाहर आया था। आरोप है कि महिला ने महेश के बेटे की हत्या के आरोपियों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या करवाई है। मामला दर्ज कर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के समय मौके पर थे पांच लोग
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें एक बाइक पर तीन युवक दिखे हैं। एक युवक ने नकाब पहना हुआ है। गोली मारने के बाद तीनों बाइक सवार गांव की तरफ चले गए। उनके साथ एक बाइक और थी, जिस पर दो युवक सवार थे।
परिवार को जान का खतरा
सपा नेता महेश भाटी ने बताया कि उसके दो सगे भाई और बेटे की हत्या हो चुकी है। अब उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जान को भी खतरा है। पुलिस से परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

सपा ने की हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग
समाजवादी पार्टी ने महेश भाटी के छोटे भाई दिनेश भाटी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। सपा जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि दिनेश भाटी अपने भतीजे मोहित भाटी की हत्या में गवाह थे। इससे पूर्व भी महेश भाटी के भाई उमेश भाटी की गत वर्ष संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। वह भी मोहित हत्याकांड में गवाह थे। सपा नेता के परिवार में एक के बाद एक तीन हत्याएं हुईं हैं। ऐसे में उनके परिवार को पुलिस-प्रशासन को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। वहीं, दिनेश के हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। अन्यथा पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर आकर आंदोलन के लिए विवश होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed