फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Double engine government has adopted the blueprint of going from local to global: Nandi

डबल इंजन सरकार ने लोकल से ग्लोबल का ब्लू प्रिंट अपनाया: नंदी

Sun, 28 Sep 2025 01:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Double engine government has adopted the blueprint of going from local to global: Nandi
मंत्री नंद गोपाल नंदी।
प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने वोकल फॉर लोकल और लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ने का ब्लू प्रिंट अपनाया है। ट्रेड शो के तीसरे दिन ई कॉमर्स-द फ्रंटीयर ऑफ इंडियास एक्सपोर्ट विषय पर हुई गोष्ठी में प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यह बात कहीं। भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) की तरफ से आयोजित सत्र में उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने में मौलिक उद्योगों और उत्पादों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


औद्योगिक मंत्री नंदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा इसी रोडमैप पर आधारित है। प्रदेश सरकार ने वोकल फॉर लोकल और लोकल से ग्लोबल का ब्लू प्रिंट अपनाया है। उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमियों को उनके उत्पादों की पहुंच ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने में ई कॉमर्स प्लेट फार्म की काफी महत्वपूर्ण है। पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश के निर्यात में दोगुनी वृद्धि हुई है। ट्रेड शो में इस बार 10 लाख से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। ऐसा है तो व्यापार आगे बढ़ता रहता है। युवा इसी दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि टैरिफ की मार से उद्यमी चिंतित है। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया है और प्रदेश के उद्यमियों से बात की है। जल्द ही निर्यात करने वाले उद्यमियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


तीसरे दिन 1.25 लाख से अधिक आगंतुक, ₹89 करोड़ के 288 एमओयू 
ट्रेड शो के तीसरे दिन प्रदर्शनी स्थल पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। कुल 1,25,204 आगंतुकों ने ट्रेड शो का हिस्सा बनकर इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इनमें 35,368 बी2बी और 89,836 बी2सी आगंतुक शामिल रहे। कुल मिलाकर इन तीन दिनों में 2.65 लाख से ज्यादा विजिटर्स, 76 हजार से ज्यादा बी2बी बायर्स और 1.89 लाख से ज्यादा बी2सी विजिटर्स इस मेगा इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं भी देख रहे बदलते उत्तर प्रदेश की झलक 
ट्रेड शो में हर दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे और कॉलेज छात्र यहां पहुंच रहे हैं। वे स्टॉल दर स्टॉल जाकर बदलते उत्तर प्रदेश की झलक देख रहे हैं, जहां आधुनिक मशीनरी, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट्स एक साथ सजे हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यूपीआईटीएस 2025 बच्चों के लिए केवल सैर-सपाटा नहीं, बल्कि सीखने और सपने देखने का अवसर है। यह अनुभव बच्चों को न केवल गर्व का एहसास करा रहा है, बल्कि उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक, उद्यमी और नवप्रवर्तक बनने की प्रेरणा भी दे रहा है।  

सीएम युवा में तीन दिन के अंदर 5.5 हजार से ज्यादा बिजनेस पूछताछ 
सीएम युवा कॉन्क्लेव तीसरे दिन का एक और बड़ा आकर्षण रहा। इस मंच ने युवाओं को उद्यमिता की दिशा में न केवल प्रेरित किया बल्कि उनके विचारों को आकार देने का अवसर भी दिया। पहले तीन दिनों में कुल 5,525 बिज़नेस पूछताछ दर्ज हुईं, जिनमें से अकेले तीसरे दिन ही 2,200 पूछताछ सामने आईं। इस दौरान 101 बिज़नेस-टू-बिज़नेस बैठकें आयोजित की गईं और 39 बिज़नेस प्रेज़ेंटेशन युवाओं ने निवेशकों और मेंटर्स के सामने दिए।   

इन्वेस्ट यूपी पवेलियन बना निवेशकों और उद्यमियों के आकर्षण का केंद्र
इन्वेस्ट यूपी पवेलियन व्यापारिक संवाद और निवेश की संभावनाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। यह पवेलियन निवेशकों, उद्यमियों और एमएसएमई प्रतिनिधियों को आकर्षित कर रहा है, जो उत्तर प्रदेश में निवेश, क्षेत्रीय नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं, भूमि उपलब्धता और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।


“री-स्पन: द खादी एडिट” में खादी का आधुनिक अंदाज
 ट्रेड शो 2025 के तीसरे दिन आयोजित “री-स्पन: द खादी एडिट” ने उत्तर प्रदेश की कपड़ा विरासत को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश के एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, वस्त्र एवं हथकरघा मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे। शो का उद्देश्य केवल फैशन का प्रदर्शन भर नहीं था, बल्कि यह स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के कौशल को दुनिया तक पहुँचाने का जरिया भी बना। विदेशी बायर्स, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और फैशन डिज़ाइनरों ने खादी की संभावनाओं पर गहरी रुचि दिखाई। खादी की आधुनिक प्रस्तुति ने इसे सस्टेनेबल फैशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में स्थापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed