फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Double engine BJP government needed for Delhi's development: Rajnath

दिल्ली के विकास के लिए डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की जरूरत : राजनाथ

Sun, 02 Feb 2025 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Double engine BJP government needed for Delhi's development: Rajnath
जनसभाओं में रक्षा मंत्री ने आप और कांग्रेस को घेरा, कहा- भाजपा को मिले सेवा का मौका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जनसभाओं में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से दिल्ली में कांग्रेस और आप की सरकारें हैं, लेकिन दिल्ली विकसित राजधानी नहीं बन पाई। अब भाजपा को दिल्ली की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। दिल्ली के समग्र विकास के लिए डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की जरूरत है।
राजेंद्र नगर से भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज, चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी सतीश जैन व लक्ष्मी नगर प्रत्याशी अभय वर्मा के लिए आयोजित जनसभाओं में राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि आप सरकार के कारण दिल्ली का जो विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति और विकास कर रहा है, लेकिन दिल्ली विकास से अछूती रह गई है? दिल्ली की हालत इतनी खराब हो गई है कि यह समझना मुश्किल है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें हैं। दिल्ली में यदि बारिश हो जाए तो सड़कें तालाब बन जाती हैं। पीएम की विश्वसनीयता और नीयत पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता। जब अन्ना आंदोलन चल रहा था तो केजरीवाल ने कहा था कि संसद में लोकपाल विधेयक पास हो जाएगा, तो आंदोलन समाप्त कर देंगे और कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। अन्ना के मना करने के बाद राजनीतिक पार्टी भी बना ली, फिर सरकार में आने के बाद जमकर घोटाले किए। केजरीवाल के आवास पर आप सांसद स्वाति मलीवाल पर हमला किया गया। दिल्ली की महिलाएं केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस पर भी किया वार
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि क्या संगम में डुबकी लगाने से देश की गरीबी दूर हो जाएगी? क्या मल्लिकार्जुन खड़गे में इतनी हिम्मत है कि वे ऐसी ही टिप्पणी किसी अन्य धर्म पर भी कर दें? कांग्रेस की हालत आज यह हो गई है कि एक बार जिस राज्य से कांग्रेस की सरकार गई, दोबारा उसमें कभी नहीं बनी। यूपी, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और तमिलनाडु जहां से भी कांग्रेस गई, दोबारा सरकार नहीं बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप और कांग्रेस लड़ रहे नूरा-कुश्ती
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप दिल्ली में नूरा-कुश्ती लड़ रहे हैं। दिल्ली की जनता को दिल्ली के विकास के लिए भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार चुननी होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर एक व्यक्ति ने बेबुनियाद आरोप लगाया था, तो उन्होंने यह कहकर संसद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था कि जब तक आरोप मुक्त नहीं हो जाते, संसद में कदम नहीं रखेंगे। दूसरी ओर केजरीवाल हैं, जो घोटाले के आरोप में जेल चले गए, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया।

कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी
राजनाथ ने कहा कि दिल्ली में चल रही कल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार बनने के बाद भी जारी रहेंगी, उन्हें समाप्त नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने तीन साल में यमुना साफ करने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे छठ के दौरान झाग भरे पानी में सूर्य को अर्घ्य देना लोगों मजबूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article