Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Don't wait for the enumerator; start the enumeration yourself, starting today.

Noida News: प्रगणक का इंतजार छोड़ें, आज से खुद करें गणना

Sun, 15 Nov 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Don't wait for the enumerator; start the enumeration yourself, starting today.
- पहले चरण में मकानों की हुई थी गणना, अब लोगों की होगी गणना
विज्ञापन

- 30 नवंबर तक घर बैठे भर सकेंगे अपनी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में आज से जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें लोगों को जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी गणना करने का मौका मिलेगा। स्व-गणना की सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए लोगों को प्रगणक के आने का इंतजार नहीं करना होगा। वे घर, कार्यालय या देश के किसी भी कोने से अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और नोडल अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। लोग जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के काम में तीन हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। स्व-गणना के दौरान भरी गई जानकारी का इस्तेमाल प्रगणक आगे करेंगे।
विज्ञापन

इस तरह करें स्व-गणना
- सबसे पहले आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर जाएं। वहां अपने प्रदेश और भाषा का चयन करें।
- अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ें। इसके बाद मोबाइल पर एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। उसे दर्ज कर सत्यापन करें।
- अपने मकान के स्थान की जानकारी की पुष्टि करें। जरूरत पड़ने पर मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिह्नित करें।
- परिवार की प्रश्नावली भरें। इसमें सदस्यों की आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय और जाति संबंधी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
- भरी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच करें। सुधार के लिए संपादन विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सभी जानकारियां सही होने पर प्रपत्र अंतिम रूप से जमा करें। जमा करने के बाद इसमें बदलाव संभव नहीं होगा।
- प्रपत्र जमा होने के बाद स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। इसे सुरक्षित लिखकर रख लें।
- जनगणना कर्मी के सर्वे के लिए घर आने पर उन्हें यह पहचान संख्या उपलब्ध कराएं। इससे आपकी जानकारी का मिलान और सत्यापन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed