फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Domestic help commits suicide by jumping from 19th floor, commotion

Noida News: 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर घरेलू सहायिका ने दी जान, हंगामा

Tue, 02 Apr 2024 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Domestic help commits suicide by jumping from 19th floor, commotion
19वीं मंजिल से छलांग लगाकर घरेलू सहायिका ने दी जान, हंगामा
विज्ञापन

-गलत काम होने का आरोप लगाकर किया सड़क जाम
-शव लेने आए पुलिस कर्मियों को लोगों ने दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल
-सुरक्षा गार्ड के मोबाइल से बात करने के दौरान युवक से हुआ था विवाद
-युवक से था प्रेम प्रसंग, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी दो की वीवीआइपी सोसाइटी की 19वीं मंजिल से कूदकर घरेलू सहायिका ने जान दे दी। युवती के साथ गलत काम होने का आरोप लगाते हुए परिजनाें ने करीब चार घंटे तक हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। लोगों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई। शव लेने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी परिजनों ने दौड़ा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। तब कहीं जाकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव ले जा पाई। पुलिस के मुताबिक घरेलू सहायिका का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर बात करने के दौरान विवाद होने पर उसने आत्महत्या की है। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गाजियाबाद निवासी मोहित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
गाजियाबाद के विजयनगर निवासी 18 वर्षीय घरेलू सहायिका अपनी मां के साथ ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों में काम करती थी। मंगलवार को घरेलू सहायिका वीवीआईपी सोसाइटी के एक फ्लैट में काम करने गई। करीब 30 मिनट बाद उसने 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास काम करने वाले लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन और रिश्तेदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और सोसाइटी के गेट के बाहर रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ गलत काम करने के बाद उसे नीचे फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और शव ले जाने से मना कर दिया। मौके पर मौजूद लोग हमलावर हो गए। पुलिस कर्मियों को वहां से हटाने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े। भीड़ का मिजाज देखकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया कि युवती ने आत्महत्या की है। उन्होंने परिजनों को साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए गए। तब कहीं जाकर परिजन माने।
विज्ञापन

प्रेमी से बात करने के बाद दिया अंजाम
एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि युवती सुबह 8.10 बजे सोसाइटी में आई। करीब 30 मिनट काम करने के बाद वापस नीचे सुरक्षा गार्ड के पास पहुंची। यहां पर 8:57 बजे पर सुरक्षा गार्ड के मोबाइल से गाजियाबाद के विजयनगर निवासी युवक से बात की। इसके बाद 9:11 बजे वह लिफ्ट से 19वे फ्लोर पर पहुंची। करीब 9:15 बजे उसने छलांग लगाई। उन्होंने बताया कि युवक से कुछ मिनट तक बात होने के दौरान उसका उससे विवाद हुआ था। इस बात की पुष्टि सुरक्षा गार्ड ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू सहायिका का विजयनगर निवासी युवक से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद 19वीं मंजिल पर जाकर उसने छलांग लगाई थी। सहायिका के साथ किसी की तरह कोई गलत घटना नहीं हुई है। परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सुनिति, डीसीपी सेंट्रल जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed