फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dog spread swag on the ramp in black glasses-colorful dress

नोएडा: काला चश्मा-रंग बिरंगी ड्रेस में रैंप पर डॉग ने बिखेरे स्वैग

Sun, 19 Feb 2023 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Dog spread swag on the ramp in black glasses-colorful dress
काला चश्मा-रंग बिरंगी ड्रेस में रैंप पर डॉग ने बिखेरे स्वैग
विज्ञापन


- एक्सपो सेंटर में आयोजित पेटगाला में हुआ डॉग व कैट शो
-दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य शहरों से 500 से अधिक डॉग और 11 नस्ल की 280 बिल्लियों को लेकर पहुंचे लोग


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर में रविवार को आयोजित डॉग शो व कैट शो में ब्रुनो और डायना ने खूब रंग बिखेरे। चश्मा और रंग बिरंगी ड्रेस पहनकर म्यूजिक की धुन पर जैसे ही इन्होंने रैंप पर चलना शुरू किया, लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इसमें दिल्ली-एनसीआर व अन्य जगहों से 500 से अधिक डॉग और अलग-अलग राज्यों के 70 शहरों से 11 नस्लों की 280 बिल्लियों को लेकर लोग पहुंचे। जज के रूप में ऑस्ट्रेलिया से एलन रेमंड और माइकल वुड्स को बुलाया गया।
पेटगाला में पेट फैशन शो, खेल, आज्ञाकारिता प्रशिक्षण प्रदर्शन, एक्वेरियम सेटअप, पशु चिकित्सक परामर्श आदि हुआ। आयोजन दिल्ली एनसीआर फेलाइन क्लब ऑफ इंडिया व पेटगाला की ओर से किया गया। फेलाइन क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साकिब पठान ने बताया कि कार्यक्रम में कई प्रकार के शो हुए। यह पशु प्रेमियों और बच्चों के लिए अनोखा और यादगार रहा। कार्यक्रम में गोद लेने का अभियान भी चला। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बिल्लियों और कुत्तों को एक घर प्रदान करना रहा। जहां उनकी देखभाल हो सके। स्वागत और प्यार मिल सके। लोग अपने पालतू जानवरों के साथ आए और दिन भर शो का आनंद लिया।
विज्ञापन


सुलतान को छूने को दिखे बेताब

नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाली जोया रहमान जैसे ही सुलतान (इगुआना या बड़ी छिपकली) को रैंप पर लेकर आईं तो लोग उसको छूने को बेताब दिखे। जोया रहमान ने बताया कि डेढ साल के सुलतान को वो मैक्सिको से लेकर आई थीं। अब वो पांच साल का हो गया है। वो उसको शाकाहारी खाना खिलाती हैं। जब भी बाहर घूमने जाती है तो उसको भी साथ लेकर जाती है। हालांकि इससे कई दोस्त डर भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed