फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dog bite

Noida News: तीन दिन में 58 घायल, तावडू में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ा

Tue, 30 Dec 2025 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
dog bite
नगरवासी दहशत में, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। क्षेत्र में आवारा और कथित पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि पिछले तीन दिनों में ही 58 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। इस बढ़ती घटना से नगरवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

तावडू नगर के साथ-साथ बाईपास क्षेत्र की बुराका–ग्वारका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक सबसे अधिक देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते दो दिनों में ही इस कॉलोनी में करीब 15 छोटे-बड़े लोग कुत्तों के हमले में घायल हुए हैं। लोग बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे हैं। बुराका कॉलोनी निवासी वसीम, साहुल अली और मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार सुबह एक आवारा पागल कुत्ते ने 16 वर्षीय युवक गुलफान पर हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के चेहरे पर गंभीर रूप से काट लिया। घायल को पहले तावडू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कॉलोनी में करीब 15 लोग कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। इनमें गुलफान पुत्र साहुन (16), मिस्बाबुल पुत्र अब्बास (22) गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा फरदीन और अयान, दोनों भाई भी आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


तावडू सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. निहाल सिंह सोलंकी ने बताया कि बीते तीन दिनों में 58 लोग डॉग बाइट के शिकार होकर अस्पताल पहुंचे हैं। यह सिर्फ दर्ज आंकड़ा है, वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। प्रतिदिन 10 से 12 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तावडू में आवारा कुत्तों की नसबंदी और जनसंख्या नियंत्रण के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। इसके तहत प्रति कुत्ता करीब 1430 रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें से लगभग 500 कुत्तों की नसबंदी की जानी है। हालांकि प्रक्रिया चालू होने के बावजूद आवारा कुत्तों के आतंक पर अब तक कोई प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। आवारा कुत्तों पर लगाम कसने को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट रणनीति या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed