{"_id":"690241c4a8d20e50ad0d3e3c","slug":"dog-attack-stray-dog-terrorizes-noida-attacks-three-children-playing-in-the-park-incident-captured-on-cct-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dog Attack: नोएडा में आवारा कुत्ते का आतंक, पार्क में खेल रहे तीन बच्चों पर हमला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Attack: नोएडा में आवारा कुत्ते का आतंक, पार्क में खेल रहे तीन बच्चों पर हमला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Wed, 29 Oct 2025 10:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:03 PM IST
सार
नोएडा में एक बार फिर कुत्ते के काटने की घटना सामने आई है। पार्क में खेल रहे तीन बच्चों पर कुत्ते ने झपटा और उन्हें काट लिया। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
कुत्ते का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-117 में बुधवार को कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। सेक्टर सुबह से ही कुत्ता आक्रामक अवस्था में घूम रहा था। कुत्ता आसपास के लोगों और कुत्तों पर झपट रहा था। सेक्टर के पार्क में नजदीकी गांव सोहरखा से बच्चे खेलने आए थे। कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। इसकी जानकारी गार्ड ने दी। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण को सूचित किया गया। हालांकि कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि इस कुत्ते की सीसीटीवी फुटेज भी है। लोगों पर झपट रहा था। कुत्ते के काटने से घायल तीनों बच्चों को गार्ड की मदद से नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। कुत्ते के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। दोपहर के समय जब नोएडा प्राधिकरण की गाड़ी कुत्ते को लेने आई थी, तब तक गार्ड ने कुत्ते को गेट से बाहर कर दिया था। इसके बाद नहीं मिला।
विज्ञापन