फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctor's car damaged after being hit by a JCB

Noida News: जेसीबी की टक्कर से डॉक्टर की कार क्षतिग्रस्त

Sat, 14 Feb 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Doctor's car damaged after being hit by a JCB
नोएडा। सेक्टर-51 में जेसीबी की टक्कर से महिला चिकित्सक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि जेसीबी चालक ने अपने साथियों संग डॉक्टर के साथ अभद्रता भी की। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-74 की सुपरटेक ओआरबी सोसाइटी में रहने वाली डॉ. अपेक्षा यादव दिल्ली के एम्स में तैनात हैं। वह अपने देवर के साथ 12 फरवरी को कार से घर लौट रही थीं। कार को उनका चालक चला रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि सेक्टर-51 मानव रचना स्कूल के पास जेसीबी चालक बॉबी कुमार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर जेसीबी चालक ने महिला चिकित्सक और उसके देवर के साथ अभद्रता की। उसने अपने साथी रामवीर सिंह यादव, धर्मवीर सिंह यादव व अन्य को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed