फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctor absent from hospital, how to treat patients

Noida News: लाइव अस्पताल से चिकित्सक नदारद, कैसे हो मरीजों का इलाज

Fri, 11 Aug 2023 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Doctor absent from hospital, how to treat patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों के अस्पताल आने और मरीजों का इलाज करने के लिए कोई समय नहीं है। चिकित्सक मनमाने समय पर आते हैं और जब चाहे सीट छोड़कर चले जाते हैं। मरीज घंटों लाइन में इंतजार करते हैं और उन्हें दवाई तक नहीं मिलती है। स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल है। व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए संवाददाता राजेश भाटी ने बृहस्पतिवार को दादरी के अस्पताल का जायजा लिया। पेश हैं कुछ अंश-



समय-सुबह 9 बजे
स्थान-आपातकालीन कक्ष

आपातकालीन कक्ष में कोई भी चिकित्सक और कर्मचारी नहीं थे। कक्ष खाली पड़ा हुआ था। वहीं काउंटर पर ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए एक कर्मचारी बैठा था। वह मरीजों को पर्ची दे रहा था।
विज्ञापन





समय-9.05 बजे

स्थान-ओपीडी कक्ष

ओपीडी कक्ष-1 के चिकित्सक नदारद थे। कक्ष के बाहर लाइन में आठ से दस मरीज लगे थे, जोकि चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे थे। कक्ष- 2 में भी चिकित्सक नहीं थे। उनके गेट के सामने एक बुजुर्ग मरीज खडे़ इंतजार कर रहे थे। इसके नजदीक ही अस्पताल के प्रभारी का दफ्तर है। वह भी नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





समय-9.10 बजे

स्थान-महिला ओपीडी कक्ष

महिला चिकित्सक के गेट के बाहर आठ से दस महिलाएं इंतजार में थीं। महिला मरीजों ने बताया कि आठ बजे से चिकित्सक के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं आई।





समय-9.30 बजे
स्थान- दवाई वितरण काउंटर

बाहर मरीज एकत्र थे। उनको दवाई नहीं मिल रही थी। स्टोर के बंद होने के कारण काउंटर पर दवाई नहीं पहुंची थी। वहां पर कर्मचारी स्टोर खुलने का इंतजार कर रहे थे। स्टोर के इंचार्ज नहीं आए थे। मरीजों को स्टोर खुलने के बाद दवाई देने का भरोसा दिया जा रहा था।




समय-9.45 बजे
स्थान-जांच लैब
लैब पर ताला लगा था और उसके गेट के बाहर एक महिला खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। उन्हें जांच रिपोर्ट लेनी थी। एक घंटे से इंतजार कर रही थीं।




चिकित्सा प्रभारी ने जताई अनभिज्ञता
अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. सजीव सारस्वत ने चिकित्सकों और कर्मचारियों के नदारद रहने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed