फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   do not disturb society resident

बिजली

Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
do not disturb society resident
सोसाइटी में रहने वाले उपभोक्ताओं का न हो उत्पीड़न : श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन

नोएडा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को सेक्टर-58 स्थित डीआर सेंटर में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाइराइज सोसाइटी में रहने वाले उपभोक्ताओं को महंगे टैरिफ से निजात के लिए सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को मल्टी प्वाइंट में बदला जाए। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत उपभोक्ताओं को बिल्डरों के उत्पीड़न से बचाने व राहत देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकारी कार्य करें। किसी भी हाल में उपभोक्ताओं का शोषण न होने दिया जाए।
दरअसल, जिले में 200 से अधिक ऐसी सोसाइटियां हैं जिनमें सिंगल प्वाइंट के कनेक्शन हैं। वहां बिल्डर मनमानी कर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करते हैं। जिसके चलते प्रदेश में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन देने की शुरुआत की गई। नोएडा में पायलट प्रोजेक्ट में 142 सिंगल प्वाइंट हाइराइज सोसायटी में से 14 ने मल्टी प्वाइंट में बदलने की सहमति दी थी। इसके लिए सोसायटी के 51 फीसदी उपभोक्ताओं की सहमति आवश्यक है। 6 सोसाइटी में काम पूरा हो चुका है। ऊर्जा मंत्री ने अन्य सोसाइटी में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर कर कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेने और बिजली संबंधी समस्याओं के तेजी से निस्तारण के आदेश दिए हैं। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रबंध निदेशक को लगातार मॉनिटरिंग करने और संबंधित अधिकारियों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों को दी हिदायत
बैठक में ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि नोएडा में नो ट्रिपिंग जोन के बाद भी लोग ट्वीट कर बिजली कटौती की शिकायत करते हैं। ऐेसे में आपूर्ति को लेकर अफसरों को हिदायत दी कि किसी भी हालत में बिजली की समस्या पैदा न होने दी जाए। उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से हल कराया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता वीएन सिंह समेत सभी अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed