फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DMRC will soon launch 1136 e-autos on roads

Noida News: जल्द 1136 ई-ऑटो सड़कों पर उतारेगी डीएमआरसी

Wed, 17 Jul 2024 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
DMRC will soon launch 1136 e-autos on roads
लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) 1100 से अधिक ई-ऑटो सड़क पर उतारने की तैयारी कर रही है। यह ऑटो अगस्त अंत तक पंजीकृत हो जाएंगे। इससे मेट्रो स्टेशनों से गंतव्य तक आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। दिल्ली सहित एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क करीब 392 किलोमीटर है। अब भी मेट्रो स्टेशनों पर उतरने के बाद गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ई-ऑटो कारगर साबित हाेंगे। परिवहन विभाग विभाग ने डीएमआरसी को 2299 ई-ऑटो चलाने की स्वीकृति दी थी। इसमें से वर्तमान में 1163 ई-ऑटो विभिन्न स्टेशनों से चल रहे हैं। इसमें से 306 ई-ऑटो चलाने के लिए महिला ऑटो चालकों को परमिट दिया गया है। डीएमआरसी का कहना है कि शेष 1136 ई-ऑटो का परिचालन भी जल्दी शुरू करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article