फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DMIC farmers will get compensation equal to freight corridor

डीएमआईसी के किसानों को मिलेगा फ्रेट कॉरिडोर के बराबर मुआवजा

Thu, 13 Jan 2022 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
DMIC farmers will get compensation equal to freight corridor
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) से प्रभावित किसानों को भी फ्रेट कॉरिडोर के बराबर जमीन का मुआवजा मिलेगा। बुधवार को लखनऊ में मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से वार्ता के दौरान इस पर सहमति बनी। किसानों को मुआवजा देने के संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने नेता सुनील फौजी के नेतृत्व में मंडलायुक्त से वार्ता की। उन्हें बताया गया कि केंद्र सरकार की परियोजना फ्रेट कॉरिडोर में किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक का मुआवजा दिया गया था। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर भी केंद्र की परियोजना है।
विज्ञापन

इन दिनों 83.7 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे करीब दो हजार किसान प्रभावित हैं। इन किसानों को भी 6000 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों का कहना है कि जब बाजार दर के हिसाब से पहले रेट निर्धारित किया जा चुका है। उसके मुताबिक ही मुआवजा दिया जाए। इस पर आयुक्त ने अपनी सहमति दी है। इसको लेकर उन्होंने अपर जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया है। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि आबादी के मामले के निस्तारण कराने और पुनर्वास के संबंध में लखनऊ में हुई वार्ता के दौरान शासन स्तर से जिलाधिकारी और प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उनके स्तर पर समस्याओं को निस्तारण किया जाना है। इस पर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के अधिकारियों से किसानों की वार्ता होगी। वार्ता के दौरान राजू नंबरदार, नगेंद्र भाटी, फिरे भाटी समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांगों को पूरा करने के लिए एनपीसीएल ने मांगा समय
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष बीडीसी के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) सारनाथ गांगुली से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि तीन जनवरी को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एनपीसीएल के तुगलपुर स्थित कार्यालय पर धरना दिया था। तब एनपीसीएल ने एक सप्ताह में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। इस पर अफसरों से जवाब मांगा गया। वार्ता में एनपीसीएल के साथ पांच मांगों पर सहमति बनी। तीन मांगों पर अधिकारी ने एक सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि किसानों पर लगे झूठे मुकदमे को वापस लेने, गलत बिल ठीक करने और नए कनेक्शन के लिए गांव-गांव शिविर लगाने की मांग की है। मौके पर वनीश प्रधान, सतीश कनारसी, वीरेंद्र नागर, मनीष भाटी, अवध बिधूड़ी, संदीप पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed