{"_id":"68ed289270e945b6200ec450","slug":"diwali-sector-18-and-brahmaputra-market-to-have-special-lighting-noida-news-c-1-gnd1002-3514824-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : सेक्टर-18 और ब्र्रह्मपुत्रा मार्केट में होगी विशेष लाइटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : सेक्टर-18 और ब्र्रह्मपुत्रा मार्केट में होगी विशेष लाइटिंग
विज्ञापन
प्राधिकरण ने त्योहारों से पहले की तैयारी, एक्सप्रेस-वे समेत सभी प्रवेश द्वार सजाए जाएंगे, प्रमुख सड़कों पर लगेंगी झालर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर विद्युत यांत्रिक, जल, जन स्वास्थ्य विभाग को त्योहारी सप्ताह की तैयारियों के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब विभागों को अपने-अपने काम समय से पूरे करने हैं। इनकी निगरानी का जिम्मा विभाग के प्रमुख ओएसडी व एसीईओ को दिया गया है।
विद्युत यांत्रिक विभाग को दिवाली के मौके पर धनतेरस से पहले ही शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-18 और सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्रा मार्केट की विशेष सजावट झालरों के जरिये करवाई जाएगी। इसी तरह सेक्टर-14ए, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदीकुंज, डीएनडी प्रवेश स्थल पर फसाड लाइटिंग होगी। वहीं, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास झालर से द्वार बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर महामाया फ्लाईओवर के पास लाइटिंग करवाई जाएगी। विभाग के प्रभारी जीएम आर पी सिंह ने बताया कि सजावट के काम धनतेरस तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
पानी की किल्लत से बचने के लि अतिरिक्त टैंकर लगाए जाएंगे
त्योहार के समय किसी भी सेक्टर या गांव में पानी की सप्लाई न प्रभावित हो इसके लिए जल विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। गंग नहर की सफाई के कारण शहर को गाजियाबाद से गंगाजल की सप्लाई मौजूदा समय में बंद है। ऐसे में पानी की कमी भी है। इसलिए यह कमी प्राधिकरण का जल विभाग नलकूप चलाकर दूर करने में लगा हुआ है। जल विभाग की तरफ से बताया गया कि गंगाजल की सप्वाई 23 अक्तूबर से होगी। त्योहारों को देखते हुए अतिरिक्त टैंकर लगाए जाएंगे। जल विभाग के प्रभारी जीएम आर पी सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
बाजारों की होगी दिन में दो बार सफाई
जन स्वास्थ्य विभाग को साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों की दिन में दो बार सफाई होगी और सेक्टर, गांव और सोसाइटी से कूड़ा कलेक्शन दिवाली के मौके पर न प्रभावित हो इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग निगरानी रखेगा। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि बाजारों की सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा।