फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diversion will remain in force due to pillar construction

Noida News: पिलर निर्माण के चलते लागू रहेगा डायवर्जन

Thu, 30 Mar 2023 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Diversion will remain in force due to pillar construction
सेक्टर-52 मेट्रो के पास पिलर निर्माण की वजह से डायवर्जन
विज्ञापन

- दो अप्रैल से होगा लागू
नोएडा। सेक्टर-52 में फुट ओवर ब्रिज के पिलर को हटाकर नए पिलर का निर्माण किया जाएगा। रास्ते पर दो अप्रैल से डायवर्जन लागू किया जाएगा। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-71 से होशियारपुर की ओर जाने वाले स्लिप रोड पर मार्ग के बीच स्थापित फुट ओवर ब्रिज पर पिलर के कारण यातायात संचालन में लंबे समय से परेशानी आ रही थी। फुट ओवर ब्रिज के पिलर को हटाकर नये पिलर का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते पिलर और अंडरपास के मध्य कैरिज-वे एवं बालकनाथ की ओर से सेक्टर-71 अंडरपास से होशियारपुर की ओर आने वाले मार्ग पर एक लेन का यातायात आवागमन बंद किया जाएगा
दो अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने पर यात्री अस्थायी वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान लिंक रोड पर डीएससी रोड, सेक्टर-78, 50 आदि की ओर से आने वाला यातायात मानव रचना स्कूल तिराहा से सेक्टर-51 होकर गंतव्य की ओर जा सकेगा। वहीं लिंक रोड पर डीएससी रोड, सेक्टर-78, 50 आदि की ओर से आने वाला यातायात सेक्टर-71, 61, 60 होकर निर्धारित गंतव्य की ओर जा सकेगा। किसान चौक, पर्थला की ओर से आकर अंडरपास होकर सिटी सेंटर की ओर जाने वाला यातायात बालकनाथ मन्दिर से यू-टर्न लेकर सेक्टर-67 चौक, सेक्टर-60 होकर जा सकेगा। किसान चौक, पर्थला की ओर से आकर अंडरपास होकर सिटी सेंटर की ओर जाने वाले यात्री सेक्टर-71 से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन की ओर जाकर यू-टर्न लेकर मानव रचना स्कूल तिराहा से सेक्टर-51 होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 62, 60 की ओर से आकर अंडरपास होकर सिटी सेंटर की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-71 से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन की ओर जाकर यू-टर्न लेकर मानव रचना स्कूल तिराहा से सेक्टर-51 होकर जाया जा सकेगा। लोग यातायात से जुड़ी कोई असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed