फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diversion will be implemented from 4 pm on New Year's Eve

Noida News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शाम चार बजे से लागू होगा डायवर्जन

Thu, 28 Dec 2023 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Diversion will be implemented from 4 pm on New Year's Eve
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शाम चार बजे से लागू होगा डायवर्जन
विज्ञापन

- ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को सुझाए वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग स्थान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख बाजारों में शाम चार से रात में कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। सेक्टर-18 व आसपास के मॉल और पब में आने वाले लोग अपने वाहन सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे। अट्टापीर चौक से होकर एचडीएफसी बैंक कट से मल्टीलेवल पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि सेक्टर-18, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, मोदी मॉल, लॉजिक्स मॉल समेत अन्य मॉल व बाजारों का अध्ययन कर प्लान जारी किया गया है।
वहीं नर्सरी तिराहे से अट्टा चौक और सेक्टर-18 मेट्रो की ओर और वापसी में सेक्टर-18 से अट्टा चौक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। गुरुद्वारा के आगे एफओबी से पहले व बाद में सेक्टर-18 में जाने वाले दोनों कट को बंद रहेगा। सेक्टर-18 मेट्रो के नीचे से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। इस कट से सिर्फ बाजार से निकलने वाले वाहनों को आने दिया जाएगा। सेक्टर-18 मोजायक होटल के दोनों ओर बने कटों से प्रवेश बंद रहेगा सिर्फ निकास की सुविधा रहेगी। रेडिसन तिराहे से मल्टीलेवल पार्किंग की ओर वाहन चालक जा सकेंगे। सोमदत्त टावर से सेक्टर-18 चौकी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर-17,18 नलकूप तिराहा से नर्सरी तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मॉल के सामने नो पार्किंग में वाहन पार्क करने पर होगी कार्रवाई
सेक्टर-37 की ओर से आकर जीआईपी व गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर बनी पार्किंग में वाहन जा सकेंगे। मॉल के सामने नो-पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं चालक लॉजिक्स मॉल के निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर सकेंगे। यहां यातायात की अधिकता होने पर लॉजिक्स तिराहे से सेक्टर 31,25 चौक की ओर यातायात काे डायवर्ट किया जाएगा। मॉल के बाहर वाहन खड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्काई वन व स्टर्लिंग मॉल के सामने वाहनों का दबाव बढ़ने पर हाजीपुर चौक व लोटस ब्लू वर्ड तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालक एडवांट नेविस बिजनेस पार्क के पार्किंग में आ जा सकेंगे। बिजनेस पार्क के सामने नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से गौर सिटी, जगतफार्म बाजार, अंसल प्लाजा माॅल, वेनिस मॉल के पार्किंग में आ जा सकेंगे। इनके बाहर वाहन को खड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed