{"_id":"6a8da75aeb59d856f709c708","slug":"diversion-opened-file-on-arrangements-closed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104142-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डायवर्जन खुला.. इंतजाम की फाइल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डायवर्जन खुला.. इंतजाम की फाइल बंद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सीआरपीएफ कैंप के पास नाला निर्माण के कारण डीएससी रोड पर किये गए डायवर्जन को रोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएससी रोड पर मुख्य सड़क की बिना मरम्मत ही खुला डायवर्जन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सीआरपीएफ कैंप के पास दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर डायवर्जन खुलने के बाद भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चालकों के अनुसार बिना मरम्मत किए ही मुख्य सड़क पर यातायात शुरू कर दिया। चालकों का कहना है कि प्राधिकरण की इंतजाम की फाइल बंद है, जिससे जाम लग रहा है। हालांकि मंगलवार को खानापूर्ति के लिए जेसीबी की मदद से गड्ढों में कंक्रीट भर दिया गया था।
मई में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डीएससी रोड को खोदकर नाले का निर्माण शुरू किया था। इससे औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के नाले को हिंडन नदी से जोड़ा जा सके और जलभराव की समस्या खत्म हो सके। नाले का निर्माण करने के लिए पहले सूरजपुर से कुलेसरा और फिर कुलेसरा से सूरजपुर जाने वाली रोड़ पर डायवर्जन किया गया। कुछ दिन पहले कुलेसरा से सूरजपुर आने वाली रोड को खोल दिया गया। वहीं प्राधिकरण ने सोमवार को सूरजपुर से कुलेसरा जाने वाली रोड को भी खोल दिया है लेकिन प्राधिकरण ने नाला बनाने के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया है। वहां कंक्रीट को भरकर छोड़ दिया गया। अब बारिश में वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।