फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diversion implemented this morning in view of International Trade Fair and Moto GP

Noida News: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और मोटो जीपी के मद्देनजर आज सुबह डायवर्जन लागू

Thu, 21 Sep 2023 10:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
Diversion implemented this morning in view of International Trade Fair and Moto GP
डायवर्जन :
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और मोटो जीपी के मद्देनजर आज सुबह से डायवर्जन लागू
- 25 सितंबर रात 12 बजे तक जिले में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी के आयोजन की वजह से बृहस्पतिवा सुबह छह बजे से जिले में ट्रैफिक डावयर्जन लागू हो जाएगा। इसके तहत नोएडा और ग्रेनो में 25 सितंबर की रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दिल्ली बार्डर से गौतमबुद्ध नगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुण्डपुरा बार्डर, परीचौक, नालेज पार्क, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे एवं यमुना एक्सप्रेसवे पर सभी प्रकार के कामर्शियल वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आकस्मिक स्थिति में आपातकालीन वाहन नोएडा ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-9355057380 पर सहायता ले सकेंगे।
वहीं आवश्यक सेवाओं से जुड़े दूध, फल, सब्जी, एबुलेंस, चिकित्सा सेवा आदि वाहनों को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। आकस्मिक स्थिति में चिकित्सीय वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे पर मार्शल मोटर साइकिल की सहायता से सुलभ यातायात लेन प्रदान की जाएगी। आटो-ई-रिक्शा किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर नहीं खड़े होंगे। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से अलीगढ़ की ओर जाने पर ऐसा रहेगा यातायात :-दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन दिल्ली क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का प्रयोग कर एनएच-9, 24, 91 से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नोएडा क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले नान कामर्शियल वाहन एमपी-1, एमपी-2, एमपी-3 व डीएससी मार्ग से न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, एनआइबी, माडल टाउन, छिजारसी से गंतव्य को जा सकेंगे।
-दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन, कामर्शियल वाहन एनएच0-9, एनएच-24, एनएच-91 से जा सकेंगे।
-आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन अलीगढ़ टप्पल से बुलंदशहर व मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे।
-ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन किसान चौक से तिगरी, पर्थला से छिजारसी होकर एनएच-24 से गंतव्य को जा सकेंगे।
-ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्गों का प्रयोग कर किसान चौक, तिगरी, साहबेरी, पर्थला, छिजारसी होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
-फेज-2 क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन डीएससी रोड होकर न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, सोरखा, पर्थला, छिजारसी, माडल टाउन होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
-दिल्ली आश्रम की ओर से डीएनडी, चिल्ला होकर सेक्टर-16, 37 जाने वाली डीटीसी बसें मयूर विहार से कोंडली, झुंडपुरा होकर स्टेडियम चौक से रजनीगंधा होकर डिपो सेक्टर-16 नोएडा जा सकेगी।
-सिटी सेंटर, सेक्टर-37, बोटनिकल गार्डन से परीचौक जाने वाली यात्री बसें सेक्टर-44 गोलचक्कर से एल्डिको चौक सेक्टर-93, एनएसईजेड, सूरजपुर, अल्फा कामर्शियल गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क में जा सकेगी।
-आगरा की ओर से आने वाली बसे यमुना एक्सप्रेस-वे से जेवर कस्बा की ओर उतरकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर, खुर्जा होकर गंतव्य को जा सकेगी।
-परीचौक से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर मथुरा, आगरा, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाली यात्री बसें डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क से सिरसा गोलचक्कर होकर घंघौला चौक, खेरली नहर, बिलासपुर होकर दनकौर बाईपास से रबूपुरा से सर्विस रोड होकर आगरा की ओर चढ़ने वाले लूप से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को जा सकेगी।
------
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वालों के लिए ऐसा रहेगा यातायात :-
दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर एक्सपोमार्ट, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से चलकर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में किसान चौक होकर सूरजपुर से एक्सपो मार्ट तक आ सकेंगे। वहीं बुलंदशहर से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर व आगरा से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपो मार्ट जा सकेंगे। एक्सपो मार्ट के पास नासा गोलचक्कर के अन्दर बनी पार्किंग बनाई गई है। जहां जीएल बजाज कालेज परिसर को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में जब यातायात का दबाव नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर होगा उस स्थिति में एक्सपो मार्ट में ट्रेड शो कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत कोई भी वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को नहीं जाएगा। बल्कि सभी वाहन पार्किंग से निकलकर उपरोक्त मार्गों एवं एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, परी चौक मार्ग से दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, अलीगढ़ आदि सुझाए गए निर्धारित मार्ग से ही गंतव्य को जाएंगे।

मोटो जीपी में आने वालों के लिए ऐसा रहेगा यातायात :-
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, बुलंदशहर की ओर से आने वाले दर्शक एग्जिट-2ए, 2सी से उतरकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के नार्थ, वेस्ट, साउथ, ईस्ट जोन गेट के प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर टिकट में अंकित स्टैंड में जा सकेंगे। आगरा, मथुरा, अलीगढ़ की ओर से आने वाले दर्शक चपरगढ़ कट से उतरकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के साउथ, ईस्ट जोन गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर टिकट में अंकित स्टैंड में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed