फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diversion Advanced Pharmaceuticals problem, broken into 500 meter parts and submerged

Noida News: डायवर्जन बढ़ा रहा राहगीरों की परेशानी, 500 मीटर हिस्से में गड्ढे और जलभराव

Sun, 06 Sep 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Diversion Advanced Pharmaceuticals problem, broken into 500 meter parts and submerged
फोटो
विज्ञापन


- खराब रास्ता से रोज सफर करने के कारण बनी रहती है वाहनों के मेंटनेंस खर्च बढ़ने की आशंका
- बारिश के समय और बढ़ जाती है राहगीरों की परेशानी, जलभराव से लगने लगता है जाम

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। जिले में सेक्टर-17 के पास डायवर्ट की गई 60 मीटर सड़क इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए रैंप का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते सेक्टर-17 के पास 60 मीटर सड़क को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है। डायवर्ट किए गए मार्ग का करीब 400 से 500 मीटर हिस्सा पक्का नहीं होने के कारण उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरा है। इससे रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राहगीरों के मुताबिक, सड़क की स्थिति खराब होने के कारण इस हिस्से से वाहन निकालते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ता है। कई स्थानों पर वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि अचानक सामने आने वाले गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, खराब सड़क से लगातार वाहन गुजरने के कारण टायर, सस्पेंशन और अन्य हिस्सों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे वाहनों के रखरखाव और मरम्मत का खर्च बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बारिश में बढ़ जाती है समस्या
बारिश के दौरान डायवर्ट किए गए मार्ग पर राहगीरों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। सड़क पर पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगह जलभराव हो जाता है। पानी भरने के बाद गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालकों के लिए सुरक्षित तरीके से निकलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण सड़क और अधिक फिसलन भरी हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को पानी और कीचड़ के बीच गड्ढों से बचकर निकलने में सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव और खराब सड़क के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम हो जाती है। इससे व्यस्त समय में इस मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनने लगती है। राहगीरों का कहना है कि बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर पानी और कीचड़ के कारण सड़क का उपयोग करना और मुश्किल हो जाता है।

-------
रास्ता खराब होने से वाहन को काफी संभालकर निकालना पड़ता है।- अंश, राहगीर
बारिश के समय सड़क पर गड्ढ़ोंं में जलभराव होने से लोगों को परेशानी होती है।- ध्रुव, राहगीर

खराब रास्ते की वजह से वाहन के मेंटेनेंस खर्च बढ़ने की आशंका रहती है।- यश, राहगीर
कच्चे रास्ते पर धूल उड़ती रहती है, जिससे रास्ते पर दृश्यता कम हो जाती है।- वंश, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed