{"_id":"699ef5b96d489dda5d0b87ce","slug":"districts-para-athletes-praveen-and-gajendra-will-show-their-strength-in-the-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-88699-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के पैरा एथलीट प्रवीण और गजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के पैरा एथलीट प्रवीण और गजेंद्र
विज्ञापन
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता का 7 से 13 मार्च जेएलएन में होगा आयोजन
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित पैरा ऊंची कूद एथलीट प्रवीण कुमार और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके पैरा डिस्कस थ्रो एथलीट गजेंद्र पाल आगामी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ी नई दिल्ली में सात से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी।
पैरा एथलीट प्रवीण कुमार जेवर क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव और गजेंद्र पाल ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन मोनू कुमार ने बताया कि बीते साल हुई राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रवीण ने लंबी कूद और गजेंद्र ने डिस्कस थ्रो में अंतिम चार में जगह बनाई थी।
-- -- -- -
दोनों खिलाड़ियों के बारे में जानिए-
प्रवीण ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक (2.05 मीटर की एशियाई रिकॉर्ड छलांग), 2022 एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक, 2024 पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 व 2025 में कांस्य पदक जीते। इसके लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
वहीं, गजेंद्र पाल ने 20वीं और 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप रजत पदक, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में रजत पदक, 22वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीतते हुए दुबई में 2024 में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स (फज्जा इंटरनेशनल चैंपियनशिप) में देश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में रजत पदक जीता।