{"_id":"6aa162580e1af7b5620d988a","slug":"district-wrestler-doli-eyes-a-ticket-to-the-world-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105570-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले की पहलवान डोली की नजर वर्ल्ड चैंपियनशिप के टिकट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले की पहलवान डोली की नजर वर्ल्ड चैंपियनशिप के टिकट पर
विज्ञापन
कोच रवि गुर्जर के साथ पहलवान डोली राणा। स्रोत कोच
- 53 किग्रा भारवर्ग में 14 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में देंगी ट्रायल
- अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक के प्रदर्शन ने खोला रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की उभरती महिला पहलवान डोली राणा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की दहलीज पर पहुंच गई हैं। पहलवान आगामी सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 53 किग्रा भारवर्ग के ट्रायल में हिस्सा लेंगी। 14 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में वह देश की शीर्ष महिला पहलवानों के बीच अपने दांव-पेच का दम दिखाएंगी।
हाल ही में पहलवान डोली राणा ने अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि डोली के साथ-साथ जिले के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पहलवान ग्रेनो के धूम मानिकपुर गांव स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कुश्ती कोच रवि गुर्जर की निगरानी में कुश्ती की बारीकियां सीखती हैं। कोच ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले ट्रायल में इस बार सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ओलंपिक में शामिल छह भार वर्गों में ही ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। डोली राणा 53 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि डोली ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनके लिए अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के मंच का रास्ता खुल सकता है।
2028 ओलंपिक की राह भी होगी आसान
कोच रवि गुर्जर ने बताया कि सीनियर स्तर की इस प्रतियोगिता का प्रदर्शन खिलाड़ियों के लिए आगामी 2028 ओलंपिक की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन पहलवानों के लिए 2028 ओलंपिक की राह आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल में उतरना मेरे लिए बड़ा अवसर है। मेरा लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। - डोली राणा, कुश्ती खिलाड़ी।