फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special golfer Kushika Chauhan selected for national camp

Noida News: गोल्फ में स्पेशल खिलाड़ी कुशिका चौहान का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन

Thu, 01 Oct 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Special golfer Kushika Chauhan selected for national camp
- स्पेशल ओलंपिक्स भारत के शिविर में दिखाएंगी प्रतिभा, 2027 वर्ल्ड गेम्स की तैयारियों का अहम पड़ाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की युवा गोल्फर कुशिका चौहान आगामी स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2027 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे सकती हैं। गोल्फर का चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत के नेशनल कोचिंग प्रिपरेटरी कैंप-2 के लिए हुआ है। हरियाणा में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय शिविर में देशभर से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हरियाणा के गुरुग्राम में 2 से 10 अक्तूबर तक आयोजित होने वाला यह शिविर स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2027 की तैयारियों में मुख्य भूमिका निभाएगा। इस शिविर में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी के पास जेपी पब्लिक स्कूल की स्पेशल खिलाड़ी कुशिका चौहान ने भी अपना स्थान पक्का कराया हैं। शिविर के दौरान कुशिका को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने खेल को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई, अतिरिक्त उप-प्रधानाचार्या (स्पोर्ट्स) नीरज सिंह, पिता रवि चौहान, मां डॉ. रीना चौहान ने कुशिका के चयन पर प्रसन्नता जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed