फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District spokesperson meets vice deputy chief minister

जिला प्रवक्ता ने की इनसो सुप्रीमो दिग्विजय चौटाला से मेवात की समस्याओं पर चर्चा

Sat, 02 Nov 2019 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
District spokesperson meets vice deputy chief minister
नगीना। हरियाणा में भाजपा-जजपा संयुक्त सरकार बनने के बाद मेवात के जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला से मुलाकात की। उन्होंने नई सरकार बनने पर बधाई दी वहीं, मेवात में चली आ रही पानी, बिजली जैसी जरूरी समस्याओं पर चर्चा भी की। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने नई सरकार बनने व हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही मेवात का दौरा किया जाएगा। आमजन की समस्याओं को खत्म करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि जजपा पार्टी के सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला के हरियाणा सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने पर पार्टी के लोगों में जोश और उत्साह है। लगातार लोग जजपा पार्टी से जुड़ रहे हैं। हाल ही में पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद पार्टी में शामिल हो चुके हैं, जल्द ही मेवात जजपा पार्टी में नए चेहरे शामिल होने की संभावना है। लगातार मेवात में पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा- जजपा गठबंधन सरकार हरियाणा में विकास कार्य करवाएगी। जल्दी ही वे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलकर मेवात की समस्याओं को अवगत कराएंगे। इस मौके पर उनके साथ कंपनी प्रबंधक अमित जैन, परवेज खान, रौमी जैन, वाजीद, मुनफेद सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed