{"_id":"6914e03b6930ae64dc068708","slug":"district-social-media-meeting-was-organized-in-na-news-c-5-1-drn1031-833349-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्टी हित में करें सोशल मीडिया का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्टी हित में करें सोशल मीडिया का प्रयोग
विज्ञापन
Iभाजपा कार्यालय पर हुई बैठकI
भाजपा जिला कार्यालय में जिला सोशल मीडिया की बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता और प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने मंडल अध्यक्षों और संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने फेसबुक, ट्विटर (एक्स), इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप का उचित उपयोग कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सोशल मीडिया को सूचना, जुड़ाव और संकट काल में सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इसके प्रयोग को पार्टी हित में करने का आग्रह किया। लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा ने संगठन को एक परिवार मानकर कार्य करने को कहा ताकि भाजपा की रीति-नीति जनता तक पहुंच सके। जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने इस बैठक को सरकारी योजनाओं को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने में कारगर बताया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सुशील पवार, विक्रम सिंह, रीता सैनी, बिंदर पाल, गौरव वर्मा, देवेश ममगईं आदि मौजूद रहे।