Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District players will present a challenge in the National Kun Bokator competition.

Noida News: राष्ट्रीय कुन बोकाटोर प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे जिले के खिलाड़ी तनय

Mon, 09 Nov 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
District players will present a challenge in the National Kun Bokator competition.
कुन बोकाटोर खिलाड़ी तनय जोशी। स्रोत कोच
- 25 किग्रा भार वर्ग में जीता स्वर्ण पदक, जनवरी में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के उभरते खिलाड़ी छह वर्षीय तनय जोशी आगामी राष्ट्रीय कुन बोकाटोर चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से परिवार, अकादमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नोएडा के सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में 31 अक्तूबर को तीसरी राज्य स्तरीय कुन बोकाटोर चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तनय जोशी ने बाल कैडेट वर्ग के 25 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने छह वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

तनय ग्रेटर नोएडा के पवन फाइट क्लब में नियमित रूप से कुन बोकाटोर का अभ्यास करते हैं। जिला कुन बोकाटोर एसोसिएशन के संस्थापक एवं महासचिव जफर खान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर तनय का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जनवरी 2027 में दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तनय वहां भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed