फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   district judge invstigation

Noida News: जिला जज ने किया जेवर आउटलाइन कोर्ट का निरीक्षण, अधिवक्ताओं ने गिनाईं समस्याएं

Tue, 02 Sep 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
district judge invstigation
फोटो
विज्ञापन

- कोर्ट बिल्डिंग की जर्जर हालत, एपीओ की नियुक्ति न होने से बढ़ रही केस पेंडेंसी
-अधिवक्ताओं ने जिला जज से कोर्ट परिसर में सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला जज गौतमबुद्धनगर मलखान सिंह ने मंगलवार को जेवर आउटलाइन कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट भी उनके साथ मौजूद रहे। कोर्ट पहुंचने पर बार एसोसिएशन जेवर के अध्यक्ष सुदेश छोकर और सचिव कपिल शर्मा ने यहां की समस्याओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने आउटलाइन कोर्ट कैंपस की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि कोर्ट बिल्डिंग का रखरखाव और मेंटेनेंस न होने की वजह से भवन धीरे-धीरे खराब स्थिति में पहुंच रहा है।

इस मौके पर बार एसोसिएशन द्वारा जिला जज को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि आउटलाइन कोर्ट में एपीओ की नियुक्ति न होने से वादों की गवाही रुक गई है। जिसके चलते केस पेंडेंसी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने चैंबर निर्माण, शौचालय की सुविधा, पेयजल व्यवस्था, कोर्ट परिसर के सौंदर्यीकरण और हाइवे से कोर्ट तक सड़क कनेक्टिविटी की भी मांग की। जिला जज मलखान सिंह ने बार एसोसिएशन की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी बिंदुओं को उच्च न्यायालय के माध्यम से रखा जाएगा और जल्द समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अनिल छोकर, श्याम सिंह भाटी, सुशील शर्मा, दीपक छोकर, केके. भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed